गुरु पूर्णिमा पर 53 तथा श्रावण मास के पहले सोमवार पर 63 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका है।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज, उज्जैन। 2024 महाकाल मे भक्तो की आस्था के बढ़ते श्रधालु श्रावण मास के शुरुआती दो दिनों में भगवान महाकाल के लड्डू प्रसाद की जमकर बिक्री हुई ।

देशभर से आए अपार भक्त अपने साथ दो दिन में 55 लाख रुपये से अधिक का लड्डू प्रसाद खरीदकर ले गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को गुरु पूर्णिमा पर 53 तथा श्रावण मास के पहले सोमवार पर 63 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

2016 मे महाकाल मन्दिर से 5, 6क्विटल बिक्री होती थी। समय के बदलते महाकाल मन्दिर के विस्तारीकरण के बाद अनेक स्थानों से दर्शनार्थी आने की वजह से यह भविष्य के वर्तमान अपडेट के साथ आज इस मंदिर समिति को 55 लाख 44 हजार 550 रुपये प्राप्त हुए। बता दें कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री होती है। महाकाल मंदिर समिति द्वारा परिसर स्थित काउंटरों से भगवान महाकाल के भोग प्रसाद के रूप में शुद्ध देशी घी से निर्मित बेसन के लड्डुओं का विक्रय किया जाता है। 400 रुपये किलो में विक्रय किए जाने वाले लड्डू प्रसाद की बड़ी मांग रहती है।https://www.facebook.com/dolat.patidar
देशभर से महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अपने साथ लड्डू प्रसाद अवश्य खरीदकर ले जाते हैं। समिति 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम तथा एक किलो के पैक में लड्डू प्रसाद का विक्रय करती है। इनकी कीमत क्रमश: 50, 100, 200 तथा 400 रुपये है। ग्राम चिंतामन स्थित वैदिक शोध संस्थान परिसर में बनी निर्माण इकाई में लड्डू प्रसाद बनाया जाता है। मंदिर समिति के इस प्रकल्प को सेफ भोग पैलेस का खिताब भी मिल चुका है।मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया श्रावण-भादौ मास में देशभर से हजारों भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों को सुविधा से भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद मिल सके, 

जय महाकाल।https://twitter.com/naradhnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!