रतलाम जिले की भोली भाली आदिवासी भील समाज की जनता को बीमारी ठीक करने के लिए प्रार्थना सभा में बुलाकर मुफ्त शिक्षा, उपचार का हवाला देते हुए हिंदू धर्म से जुड़ी जाती को मतांतरण करने के लिए कथित तौर पर चर्च के अन्दर से लगभग सेकडो हिंदू के महिला पुरुष और बच्चों को निकला गया।

शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस रतलाम जिले के निकट करीब आठ किमी ग्राम आमलीपाड़ा के खेत में बने बड़े हाल (कथित चर्च) पर पहुंची। यहां हर रविवार लोग प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन करने का प्रलोभन देकर फ़्री इलाज करने तथा अन्य सामग्री दवाई दे कर अपने धर्म को प्रसारित करने का दबाव दिया जा रहा था।

मतांतरण के लिए प्रलोभन
उन्होंने बताया कि आमलीपाड़ा के प्रभु मचार ने खेत में चर्च बना रखा है। इसमें आसपास के गांवों के आदिवासी लोगों को बुलाया है। हम दोनों को भी बुलाया था। वहां गए तो प्रभु मचार आदिवासियों को मुफ्त इलाज, शिक्षा का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए बोल रहा था।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
प्रभु ने हम दोनों से भी कहा कि तुम भी ईसाई धर्म अपना लो और तुम्हारे परिचितों को भी कहो। हम तुम्हें कमीशन भी देंगे। हम मना कर चर्च से बाहर आ गए, फिर साथियों कुलदीप गुर्जर, गौरव शर्मा, आशु टांक, अनिल रोतेला के साथ चर्च पर गए तो एक व्यक्ति लोगों को सामने बैठाकर ईसाई मिशनरी का प्रचार कर बाईबल से प्रार्थना करा रहा था।

वह कह रहा था कि तुम लोग ईसाई बन जाओगे तो तुम्हारे परिवार को स्कूल में शिक्षा व हमारी संस्था के अस्पताल में फ्री उपचार मिलेगा। प्रभु मचार प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। पुलिस ने विहिप प्रशासनिक प्रमुख पंकज चौहान की रिपोर्ट पर आरोपित प्रभु मचार के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 में प्रकरण दर्ज किया है।https://www.facebook.com/dolat.patidar
मुख्य मार्ग से दूर, खेत में बने मकान को दिया चर्च का रूप मुख्य मार्ग से दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पार कर खेत में जाने पर कथित चर्च का भवन दिखता है। यहां आने वाले आदिवासी समाज से ही हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रार्थना से इलाज व सेवा के नाम पर लोगों को बुलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कथित चर्च में कुछ ऐसे बीमार लोग भी मिले, जिनका मतांतरण किया जा रहा था। खेत के अंदर यह चर्च संचालित किया जा रहा था और प्रशासन को खबर भी नहीं लगी। सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इस दौरान विहिप के धर्मप्रसार प्रमुख बबला गुर्जर, लाला गुर्जर, सुनील राठौड़, रवि शर्मा, विजय प्रजापत, सुमेरसिंह, ललित चंदेल, लखन टांक, शुभम शर्मा, बलराम देशमुख, नानू पांचाल, विहिप प्रचार प्रमुख रिक्की सेन आदि मौजूद रहे।
ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य व सामग्रीके साथ मिला एक राष्ट्रीय मानव अधिक
सूचना पर डीडी नगर थाना प्रभारी रवि दंडोतिया खेत पर बनाए गए कथित चर्च पहुंचे। यहां ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य व अन्य सामग्री मिली। पुलिस ने प्रार्थना सभा कराने वाले को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई।

आमलीपाड़ा में प्रार्थना व उपचार के नाम पर मतांतरण की शिकायत हिंदू संगठनों ने की थी। देर रात तक प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं, जो तथ्य मिलेंगे उसमें नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


