डेलनपुर दूध डेरी छापे पर छापा कार्यवाही में जांच रिपोर्ट प्राप्त कार्यवाही बाकी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

डेलनपुर दूध डेरी छापे पर छापा कार्यवाही में जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।

गोपनीयता खाद्य पदार्थ में मिलावट को लेकर रतलाम प्रशासन ने की खुली कार्रवाई के अंतर्गत चार सेंपल भेजें गए थे जिसमे दो की रिपोर्ट प्राप्त हुई एक की बाकी है।

भोपाल से मेल के जरिए प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक में मानवीय गुण वक्ता मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाई गई ,

दूसरा सेंपल मानव सॉलिड नाट फैट मात्रा 8.5 के स्थान पर 7.85पाए जाने पर अवमानक रुप में पाया गया।

तीसरे सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरे ने बताया कि जो सैंपल प्राप्त हुए वह अवमानक है उसमें खाद्य कारोबार करता को खाद्य सुरक्षा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत2006की धारा (46) 4 का नोटिस जारी किया जाएगा।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

यदि वह दूसरे सैंपल की जांच निर्देषित प्रयोग शाला की जांच कराने हेतु आवेदन 30दिन के अन्दर अपील नही करता है तो केस तैयार कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम2006 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा कर कार्यवाही की जाएगी ।

अभी तीसरे सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।

नारद न्यूज 24, बतादे की,,,, लगातार जारी जिले के डेलनपुर गांव में अनियमितता सिलसिले में चल रही प्रशासनिक कार्यवाही के अंर्तगत रविवार को मुखबरी की सूचना के आधार पर रतलाम जिले के अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा टीम गठित कर रविवार को बढ़ रहे    भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सैलाना रोड़ स्थित डेलनपुर गांव इस रविवार को दूसरी बार फिर छापा मार कार्यवाही की गई थी।

पहले स्कूल संचालक पर अनियमितता के चलते लाखों का जुर्माना  लगा।

जिसके बाद  गणेश दूध डेयरी से कई मात्रा में लिक्विड  केन भरी मिली जो दूध मिला कर दूसरे प्रांत को सप्लाई किया जा रहा था।

शुद्ध दुध मिलाने वाले खतरनाक कैमिकल और मिल्क पाउडर  साथ खरीदे गए अन्य सामग्री सहित अन्य बिल भी काउंटर के लॉकर से निकाल कर जप्त किया गया।

मौके पर कुछ समय पश्चात् कलेक्टर श्री राजेश  बाथम भी पहुंचे उन्होंने भी जांच की पड़ताल की इसके बाद कलेक्टर चले गए एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी अभिनव बारंगे, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, टीआइ औद्योगिक क्षेत्र थाना राजेंद्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे डेलनपुर पहुंच गए थे ।

डेरी फार्म से तीन दूध के टैंकर भी मिले जो राजस्थान और गुजरात पासिंग की गाड़ियां थी उनमें लगभग 15000 लीटर दूध का स्टॉक पाया गया था।https://www.facebook.com/dolat.patidar

मिलावटी खाद्य पदार्थ दूध के कंटेनर से  सैंपल लिये गए   जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया था।

जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही को प्राथमिकता दे कर दुध के नाम से की गई कमाई सुद समेत वसूल कर आम जनता की सेहद के खिलवाड़ से आगामी भविष्य की  बिमारियों से बचाने का प्रयास सफल रहा।

अधिकारयों का कहना है कि जिले चल रहे भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास में पीछे नहीं हटा जाएगा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!