बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वालों का जुलूस।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

स्टेशन रोड पुलिस ने लक्ष्मीनगर में कर दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपित रेहान खान व उसके साथियों रोशन सोलंकी व अमन मीर का बुधवार को रतलाम पुलिस ने गिरप्तार कर जूलूस निकाला।

पुलिस ने बदमाशों की दादागिरी निकाली तथा कानूनी फर्ज की तर्ज पर सेवा चाकरी की जा कर तीनों को पैदल जुलूस के रूप में थाने से घटनास्थल तक ले गई सड़क पर चलते मामा शुकूनी की चाल से चलते देखे गए आरोपियों को और घटना की तस्दीक कराई।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आरोपित कान पकड़कर चल रहे थे तथा उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। मुख्य आरोपित के पैरों में चोट लगी हुई हुई थी। पुलिस का कहना है कि जब उसे पकड़ने गए थे तो भागने के दौरान वह गिर गया था।

 नारद न्यूज़ 24 घटना की जानकारी 

पूर्व उल्लेखनीय चर्चा की चाल के अंतर्गत 29 जुलाई की शाम 72 वर्षीय किराना दुकानदार रमेशचंद्र पोखरना निवासी लक्ष्मीनगर रतलाम अपनी किराना दुकान पर बैठे हुए थे। तभी आरोपित 20 वर्षीय रेहान खान पुत्र जब्बार खान निवासी जूनी कलालसेरी लोहे की राड लेकर दुकान पर पहुंचा था।

अपनी साख को बरक़रार रखने हेतु उसने एक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए रमेशचंद्र पोखरना पर लोहे की रॉड से हमला कर मारपीट की थी।

सि र में चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ मौके से नो दो इग्यारा हो गया था।

पीड़ित को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।उसने अपने एक और साथी 19 वर्षीय रोशन सोलंकी निवासी जूनी कलाल सेरी से हमला करने का वीडियो बनवाया था तथा साथी 21 वर्षीय अमन मीर निवासी जूनी कलालसेरी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला था। रमेशचंद्र पोखरना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस ने जगह-जगह दबिशें दी पुलिस ने रेहान व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।https://www.facebook.com/dolat.patidar

 रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में टीमों ने जगह-जगह दबिशें दी तथा तीनों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ लोगों व घायल के स्वजन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग की।मौके पर ज्यादा भीड़ व हंगामे की स्थिति बनने लगी थी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों समझाइश देकर शांत किया। वहीं आरोपित कान पकड़कर अपराध करना पापा.. नारे लगाते हुए चल रहे थे।अपून की दादागिरी गाने के साथ किया था वीडियो पोस्ट 29 व 30 जनवरी 2023 की दरियानी रात आरोपित भय्यू मराठा व उसके साथियों ने घर में घुस कर अवधेश त्रिवेदी निवासी मेहताजी का वास पर हमला कर दिया था। तब भय्यू के साथ रेहान भी था।

त्रिवेदी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने भय्यू, रेहान व अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था। रेहान कुछ समय पहले ही छुटकर आया है।

उसने क्षेत्र में अपनी दादागिरी जमाने के लिए साथियों के साथ मिलकर दुकानदार रमेशचंद्र पोखरना पर हमला किया था तथा हमले का वीडियो बनवाकर अपुन की दादागिरी गाने के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!