धरियावद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले मीणा परिवार को रोचक नहीं सोचक फैसला सुनाया कोर्ड ने।
भारत मे बढ़ते महिला पर भ्रष्टाचार को कम करने के लिए इन्साफ मे कोर्ड के बढ़ते कदम सत्ते के आंकड़े पर सजा,,,
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
सिविल न्यायाधीश रामकन्या सोनी ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद सजा का ऐलान किया. उन्होंने 17 को दोषी 7_7 साल ओर डबल अतः 14 दोषी पुरुष, और 3 महिलाओं पर कोर्ड ने इन्साफ कर डबल पंजे अतः पांच पांच की सज़ा का फैसला सुनाया।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक मनीष नागर ने इस मामले की पैरवी की.

प्रतापगढ़ के धरियावद में आदिवासी महिला को नग्न कर पूरे गांव में घुमाने वाली इस घिनौनी घटना में कोर्ट ने पीड़िता के पति सहित 17 लोगों को दोषी माना है. कोर्ट ने इस मामले में 14 दोषियों को 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई है. मामले में शामिल 3 महिलाओं को 5-5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.।
कोर्ट के फैसले के बाद सभी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.।पीड़ित महिला के पूर्व ससुर और उसके परिजनों ने ही वारदात को अंजाम दिया था. घटना जिले के निचला कोटा गांव की थी. पीड़िता और आरोपी दोनों आदिवासी समुदाय से थे. पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया.।https://twitter.com/naradhnews24
कोर्ट ने पीड़िता के पति कान्हा मीणा सहित खेतिया मीणा, मोतिया उर्फ मोतीलाल मीणा, पुनिया मीणा, केसरा उर्फ केसरीमल मीणा, सूरज मीणा, पिंटू मीणा, नाथूलाल मीणा, मानाराम उर्फ वेणीयां मीणा, नेतिया मीणा, रूपा मीणा, गौतम मीणा, रामलाल मीणा, रमेश मीणा को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है. जबकि तीन महिला आरोपी इंद्रा मीणा, मीरकी मीणा और झुमली मीणा को 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला।

ज्ञात होवे कि यह पूरा मामला 1 सितंबर 2023 का है, जिसको लेकर राजस्थान के तत्कालीन सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है. इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी.https://www.facebook.com/dolat.patidar
इस घटना को लेकर DGP उमेश मिश्रा ने बताया था कि शादीशुदा होने के बाद भी महिला किसी ओर पुरुष के पास चली गई थी. इसी बात से नाराज पति ने पहले महिला का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साथ मारा पीटा की. इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया.।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


