किसान पिता पुत्र को लगा करंट एक साथ दो की मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज, रतलाम/

आलोट। जिले की आलोट तहसील के  अंतर्गत ग्राम बदनावरा में खेत में टूटे पड़े  से बिजली तार से करंट लगने पर पुत्र और पिता की मौत हो गई।

स्पॉट आशंका व्यक्त की जा रही है  है कि पहले पुत्र को करंट लगा था, पिता उसे बचाने गए तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों को मौत हो गई।घटना की खबर से गांव में एक  घर से दो की मौत पर  मातम छा गया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

मिली जानकारी  के अनुसार 60 वर्षीय लाल सिंह पुत्र शवसिंह व उनका पुत्र 30 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बदनावरा स्थिति सोयाबीन खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। उनके खेत में बिजली लाइनहो  कर आगे की ओर सप्लाई जारी रहती थी।

बिजली का मैन तार टूट कर गिरा पड़ा हुआ था फसल बड़ी होने के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कीटनाशक का छिड़काव करते समय फसलों के बीच में तार दिखाई नहीं दिया तथा महेंद्र तार से टच हो गया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424 ,( कावड़ यात्रा की न्यूज के लिए दी गई लिंक पर टच करें,)

करंट लगा तथा वह तार से चिपक गया ।

महेंद्र चिल्लाया तो उसके पिता लाल सिंह उसे बचाने के लिए गए तो उन्हें भी करंट लगा गया। इससे वे भी अचैत होकर वहीं पर गिर गए। खबर मिलने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने तार हटाकर मानसिंह व उनके पुत्र महेंद्र सिंह को खेत से निकाला तथा आलोट के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित किया।पुलिस के अनुुसार पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, पिता-पुत्र के शव घर पहुंचने पर वहां मातम छा गया और स्वजन विलाप करने लगे। रिश्तेदारों व अन्य लोग विलाप कर रहे स्वजन को सांत्वना देते रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!