जिंदे इंसानों की मर गईं संवेदनाएं,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कलयुगी इंसानों की मर गईं संवेदनाएं, सड़क हादसे के बाद दूध लूटने की मची होड़ ।

एक सड़क हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता नजर आई। दूध के टैंकर से टक्कर के बाद जहां ट्रक चालक की मौत हो गई और जख्मी क्लीनर दर्द से तड़पता रहा, वहीं लोग दूध लूटने में जुटे रहे एक्सप्रेसवे पर एबीईएस कॉलेज के सामने मंगलवार तड़के दूध के टैंकर में पंक्चर होने के बाद पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त टैंकर से दूध बहता देख लोग उसे लूटने पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दूध का टैंकर दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर विजयनगर थानाक्षेत्र में एबीईएस कॉलेज के सामने पहुंचा तो उसका टायर पंक्चर हो गया। इसी दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए आ रहा एक ट्रक उसमें आ घुसा।

 

हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रक के साथ-साथ दूध का टैंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे टैंकर में भरा दूध सड़क पर बहने लगा।https://www.youtube.com/@naradhnews2424 मौके का फायदा उठाते हुए लोग दूध लूटने पहुंच गए। कोई थैली और बोतल तो कोई बाल्टी लेकर दूध लेने पहुंच गया। काफी देर तक लोग दूध लूटने में जुटे रहे। हादसे के बाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और फिर क्रेन से दोनों वाहोनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया। पूरी ख़बर को देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें

https://naradhnews24.in/

,????????????????????

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather