जिले मे छात्रावासों निरीक्षण के लिए 58 अधिकारियों को दायित्व सौंपा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कलेक्टर श्री बाथम ने जिले के 109 छात्रावासों के निरीक्षण के लिए 58 अधिकारियों को दायित्व सौंपा

रतलाम 8 अगस्त 2024/शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त वर्गों के विद्यार्थी छात्रावासो के निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व सौपा गया है। कलेक्टर के निर्देश अनुसार जिले के 109 छात्रावासों के निरीक्षण हेतु 58 अधिकारी तेनात किए गए है।

जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के 63 छात्रावास है, इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 35, पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए दो, विमुक्त वर्ग के विद्यार्थियोंके लिए तीन तथा 6 विशेष संस्थाओ के छात्रावास संचालित हैं। इनके निरीक्षण हेतु कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा अब तक जनजाति वर्ग विद्यार्थियों के 24 छात्रावासों का निरीक्षण कर लिया गया है, निरीक्षण कार्य सतत जारी है।

कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शासन प्रदत्त सुविधाओं की उपलब्धता को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए जिन बिंदुओं पर छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है, छात्रावासों के निरीक्षण में भोजन गुणवत्ता, पेयजल गुणवत्ता, अध्ययन कक्ष संख्या, स्टोर कक्ष संख्या, डाइनिंग हॉल, अधीक्षक आवास है या नहीं, चौकीदार आवास है या नहीं, शयनकक्ष संख्या, शौचालय, बाथरूम, बाउंड्री वॉल, मैंनगेट, रैम्प, फ्लैग पोस्ट, विद्युत कनेक्शन, इनवर्टर, सोलर लाइट, वॉटर प्यूरीफायर, सीसीटीवी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग आदि बिंदु सम्मिलित है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather