रतलाम जिले के नमूने का रिकॉर्ड राजधानी भोपाल में दर्ज़ ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

अलग अलग स्थानों से लिए गए खाद्य सामग्री नमूने में जिले के आधिकारियों ने मावा, मिठाई,  सेव, बूंदी,लड़ू, नमकीन के साथ तेल  सौप, धनिया  मसाला पाउडर के पार्सल पेक तैयार कर लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए शायद भेजा जाना हैं।

मानवीय लेने  देन व गुण वक्ता में पाई गई गड़बड़ी पर दोषी पाए जाने पर  वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।https://naradhnews24.in/

खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए रतलाम 13 अगस्त2024/कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में आगामी रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही बरकरार है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों  द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों केअनेक नमूने लिए जा रहे हैं।

रतलाम में कार्यवाही करते हुए ग्राम मथुरी में स्थित श्री राज मिल्क प्रोडक्ट्स जहा मावा निर्माण किया जाता है वहा से मावे के दो नमूने लिए गए। महू बस स्टैंड स्थित राशिद मावा कोल्ड स्टोरेज से मावे के दो नमूने लिए गए।नामली स्थित श्री बालाजी  जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिठाई और सोन पपड़ी के नमूने लिए गए।बजना में कार्यवाही करते हुए श्री नाकोड़ा रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू , साईनाथ होटल से मावा बर्फी,सांवरिया स्वीट्स एंड नमकीन शिवगढ़ से सेव और गणेश रेस्टोरेंट शिवगढ़ से मावा बर्फी के नमूने लिए गए।जावरा स्थित अरिहंत नमकीन से सेव और सोयाबीन तेल, न्यू नागर किराना से सौंफ और अरिहंत धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।

सभी खाद्य संस्थानों को परिसर में गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने एवम स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

भोपाल मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के आधार पर जुलाई महीने में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों  के लक्ष्य से तीन गुना अधिक नमूने लेने में खाद्य एवम् औषधी प्रशासन जिला रतलाम पूरे प्रदेश में 326% के साथ प्रथम स्थान पर रहा।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!