जेल में रक्षाबंधन पर्व पर बहने बांधेगी भाई की कलाई पर प्रेम का धागा,

सर्किल जेल रतलाम में बहनों को दी जाएगी प्रत्यक्ष मुलाकात Raksha Bandhan 2024: जेलों में राखी का त्योहार मनाने को लेकर असमंजस में चल रहे मंथन पर निकला सुझाव, जेल DG ने सभी अधीक्षकों और जेलरों से मांगे सुझाव ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
Raksha Bandhan 2024: इस बार रक्षाबंधन पर जेल में राखी का त्योहार मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है थी। जेल डीजी ने सभी जेल अधीक्षकों और जेलरों से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सुझाव मांगा था ।

प्रदेश व्यापी ब्यौरे के रुझान मिलने के बाद जेल डीजी ने बताया कि सभी अधीक्षकों एवम् जेलरों की सहमति प्राप्त रुझान के आधार पर इस वर्ष भाई बहन के पवित्र प्रेम रक्षा बंधन पर बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के आदेश पर मोहर लग गई।
इसकी जानकारी जेल प्रभारियों को देने के दौरान ही जेल के बाहर सार्वजनिक रूप से सूचना चस्पा की गई।

Raksha Bandhan 2024: कैदियों और बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहनों और परिजनों से मुलाकात कर राखी बांधने की इजाजत जारी हो गई । पंजीयन कराने पर ही उन्हें जेल परिसर स्थित आयोजन में शामिल होने का मौका दिया जाता है।
कैदियों के परिजनों द्वारा लाई गई राखी और अन्य खाद्य सामग्री की जांच करने के बाद संबंधित कैदी और बंदी तक पहुंचाया जाएगा ।https://www.facebook.com/dolat.patidar
मुलाकात की व्यवस्था में सुरक्षा घेरा लगाकर सभी को बारी-बारी कैदी भाइयों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधने और मुलाकात करने का मौका दिया जाता है। आगामी 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर सर्किल जेल रतलाम में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों द्वारा जेल के अंदर प्रत्यक्ष रूप से राखी बंधवाने की व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए है। जिसमें बंदियों की बहनों एवं उनके 6 वर्ष तक के बच्चों को मुलाकात दी जाएगी। बहनों को अपने साथ रक्षासूत्र, कुमकुम एवं 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति रहेगीं।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


