सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन रतलाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिएः उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जावरा में किया गया नागरिक अभिनंदन ।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा रतलाम जिले जावरा मे उपस्थित हो कर अपने उद्भोदन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो मानवियता और जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा जिले के जावरा में शनिवार को मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, श्रीमती रश्मि पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

https://www.instagram.com/naradhnews24/

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने स्वागत अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा कि प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे, शासन के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। https://twitter.com/naradhnews24प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सबको उपचार मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना काम कर रही है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।

 

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा का आयोजन सराहनीय है, उपभोक्ता का हित सर्वोपरि होता है, उपभोक्ताओ को न्याय मिले इसमें उपभोक्ता संगठनों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्य अनुकरनीय है।https://www.facebook.com/dolat.patidar

सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता हित में सरकार सदैव जागरूक है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान संचालित किया है, जिसका प्रभाव दिखने लगा है। शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया है।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!