रतलाम सड़क पर दर्दनाक हादसा : तीन की मौत।
नारद न्यूज़ 24 आदीवासी मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पिकप गिरा खाई में, दो महिला सहित-एक पुरुष की मौके पर ही मौत, कई घायल आदिवासी अंचल से मजदूरों को लेकर आ रहा था वाहन ।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर सभी को उपचार के लिए भेजा अस्पताल प्रशासन देगा आर्थिक सहायता अंत्येष्टि सहित अन्य के लिए रतलाम, 7 सितंबर। शनिवार को सुबह आदिवासी अंचल में मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन चढ़ाई के दौरान रिवर्स हुआ और खाई में गिर गया। https://www.youtube.com/@naradhnews2424आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे में दो महिला एक पुरुष की मौत हो गई वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक घायल है। घायलों का उपचार चल रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावटी थाना अंतर्गत (सैलाना तहसील क्षेत्र) धोलावड के निकट खेड़ी खुर्द पंचायत के कई दर्जन मजदूर लोडिंग वाहन पिकअप में सवार होकर रतलाम मजदूरी करने जा रहे थे। दुर्घटना का कारण अभि पता नहीं चल पाया है मगर कहना है कि रिवर्स लेते समय वहां खाई में चला गया और हादसा हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। यह सुनकर राहगीर रुक गए।आसपास गांव की लोग भी राहत कार्य के लिए पहुंचे। सभी को खाई में से निकालकर मुख्य मार्ग पर लाए। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। एएसपी राकेश खाखा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया।तीन की मौत, और डेढ़ दर्जन से अधिक घायल की सूचना मिली है।

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हुवा दर्दनाक हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मृत्यु हो गई है जिनमें लीला बाई पति गौतम, नानीबाई पति बिजली मीठा निवासी जुनवानिया, अजय पिता सुखराम खराड़ी निवासी हल्दूपाडा गांव है। हादसे में तकरीबन 22 लोग घायल हुए हैं।https://www.facebook.com/dolat.patidar घायलों का रावटी तथा जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही संबल योजनांतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


