रतलाम जिले की 2 लाख 55 हजार से अधिक लाडली बहनें लगभग 31 करोड रुपए की सहायता राशि से लाभान्वित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के

हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।https://www.facebook.com/dolat.patidar इस अवसर पर रतलाम जिले की 2 लाख 55 हजार से अधिक लाडली बहनें लगभग 31 करोड रुपए की सहायता राशि से लाभान्वित होंगी ।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


