रतलाम गणेश चतुर्थी उत्सव पथराव पर हिंदू समाज संगठन उतरा सड़क पर।

नारद न्यूज़ 24 गणेश मूर्ति ले जाने के दौरान मोचीपुरा में पथराव की घटना को झूठा बताने व विरोध करने आए लोगों पर लाठीचार्ज, प्रकरण दर्ज करने पर विरोध के चलते एसपी राहुल लोढ़ा का तबादला होने के बाद भी सर्वहिंदू समाज में नाराजगी बनी हुई है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
रतलाम प्रधान सम्पादक नारद न्यूज़ बुधवार को बड़ी संख्या में समाज जन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर बाथम को ज्ञापन सौंप कर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और होमगार्ड कालोनी निवासी 19 वर्षीय प्रकाश मईड़ा की मौत भी लाठीचार्ज में घायल होने से बताते हुए दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। कलेक्टर ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार रात करीब आठ बजे हिंदू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद बुधवार दोपहर समाज स्तर पर ज्ञापन की घोषणा की घई। रात करीब 12 बजे शासन ने एसपी राहुल लोढ़ा का तबादला कर नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एसपी पदस्थ कर दिया।https://www.facebook.com/dolat.patidar
माना जा रहा था कि इस कार्रवाई से आक्रोश कम होगा, लेकिन बुधवार को कालिका माता मंदिर परिसर से दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में सर्वहिंदू समाजजन शामिल हुए।

कलेक्ट्रेट में सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया गया कि सात सितंबर को गणेश मूर्ति पर मोचीपुरा क्षेत्र में पथराव के बाद स्टेशन रोड थाने पर प्रकरण दर्ज करने में आनाकानी की गई।बाद में समाज के बढ़ते आक्रोश व लोगों के आने पर सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। रात में वापस लौटते समय हाथीखाना के समीप पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज कर वहां मौजूद महिलाओं से भी मारपीट की गई।

लाठीचार्ज में घायल होमगार्ड कालोनी निवासी प्रकाश मईड़ा की मौत के बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए उसके परिवार पर दबाव बनाकर अंतिम संस्कार करवा दिया गया। मामले में दोषी लोगों की जांच करवाकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।रैली में हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियरी, राजेश कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, गोविंद काकानी, अशोक चोटाला, प्रवीण सोनी, आशीष सोनी, वीरेंद्र वाफगांवकर, मनोहर पोरवाल, गोपाल काकानी, विकास कोठारी, जयेश राठौड़, मनीष शर्मा, यतिंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


