जान लेने वाले सांप को मृतक के शव के साथ  जिंदा जलाया ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कोरबा,_ नारद न्यूज़ । जिले के बैगा मार गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। जान लेने वाले सांप को मृतक पुरूष के शव के साथ  जिंदा जलाया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार डिगेश्वर राठिया (22) नामक व्यक्ति रात में बिस्तर पर सोया हुआ था। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया,।

Oplus_131072

प्रयासों के बाद भी  डिगेश्वर की जान नहीं बच सकी। सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को बिस्तर  की  मच्छर जाली में फसे सांप को पकड़ लिया और एक टोकरी में बंद करके रखा  ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

District Medical Collegeजिला चिकित्सालय मे ग्रामीण के साथ परिजन  मृतक  का पोस्टमॉर्टम करा कर घर पहुंचे। इसके बाद युवक का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे।

Oplus_131072

 

डिगेश्वर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सांप को एक डंडे से लटकी रस्सी से बांध दिया. जब डिगेश्वर की शवयात्रा उसके घर से श्मशान घाट के लिए निकाली गई तब ग्रामीण सांप को भी वहां ले गए. बाद में ग्रामीणों ने सांप को डिगेश्वर की चिता पर जिंदा जला दिया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

जानकारी के मुताबिक मनसा राम राठिया के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। 22 वर्षीय बेटा डिगेश्वर राठिया भी अपने कमरे में सोने चला गया। युवक खाट में मच्छरदानी लगा कर सो रहा था। रात के वक्त मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया। युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था। उसने उठकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था।

 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!