
ज़िले के एनडीपीएस हेल्प लाइन पर एक सप्ताह में मिली 09 सूचनाएं जिले में पनप रहे मादक पदार्थो के अवैध व्यापर पर प्रभावी अंकुश लगाने के नवागत पुलिस अधीक्षक की पहल पर नागरिको ने मोहर लगा दी है। एसपी अमित कुमार द्वारा नशे के कारोबार को रोकने में जनसामान्य का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रारम्भ की गई एनडीपीएस हेल्प लाइन पर पहले सप्ताह में ही 9 सूचनाएं प्राप्त हुई है।
https://www.facebook.com/dolat.patidar
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में आम जन से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा एनडीपीएस हेल्प लाइन नंबर शुरू किया गया है। हेल्प लाइन नंबर पर जिले के आम नागरिक फोन करके या व्हाट्सएप द्वारा नशे के कारोबार या परिवहन के संबंध में सूचना दे सकते है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पिछले एक सप्ताह में हेल्प लाइन पर 09 शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें 06 अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं उपभोग से संबंधित शिकायत मिली, 03 शिकायत अवैध शराब से संबंधित मिली। प्राप्त हुई शिकायतों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चेकिंग की गई। दो स्थानों पर अवैध शराब मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की गई। अन्य प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
naradhnews24
रतलाम पुलिस द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील की जाती है नशे के विरुद्ध प्रहार में रतलाम पुलिस का सहयोग करे। आपके घर, दुकान आदि के आसपास कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी, गांजा, चरस, अफीम, डोडाचूरा आदि के व्यापार या परिवहन में संलिप्त है तो निडर होकर इसकी सूचना रतलाम पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 7049127867 पर दे सकते है।

सूचनाकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर या पहचान संबंधी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


