साई श्री स्कूल में नन्ही बच्ची के साथ गलत हरकत से नाराज़ अभिभावकों ने किया हंगामा।संचालक और प्राचार्य को सुरक्षित निकाला।

Narad news 24 Ratlam Madhya Pradesh ki report
अस्सी फीट रोड रतलाम पर स्थित साईं श्री स्कूल की यूकेजी मे पढ़ने वाली नन्ही मासूम बच्ची के साथ गलत कारित हरकत का मामला सामने आने से गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के सामने जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया । अभिभावक स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलते ही एडीएम और एएसपी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करने और दोषियों के विरुद्ध Strict action ( कड़ी कार्यवाही) करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। एसडीएम के निर्देश पर स्कूल को आगामी पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने स्कूल संचालक और प्राचार्य को पीछे के रास्ते सुरक्षित निकाला गया।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अभिभावक।औद्योगिक क्षेत्र टीआई वीडी जोशी को निकट स्थित थाने पर सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र हो कर लिखित आवेदन दिया। जिसमे आरोपी के साथ स्कूल संचालक और प्राचार्य के खिलाफ़ भी प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग कि गई, अनियमितता के चलते स्कूल में केमरे कमी मे करित घटना मे बराबर के दोषी हैं l
बतादें कि रविवार के खुलासे मे साईं श्री स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाली एक पांच वर्षीय बालिका के साथ स्कूल में ही रहने वाले चौकीदार के बेटे द्वारा पिछले दिन गलत हरकत करने का मामला सामने आया था। इसके सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश पनप गया। आक्रोशित अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल जाकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल के बाहर हंगामा कर रहे सैकड़ो अभिभावकों ने स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। के कारण इस तरह की घटना होने का आरोप लगाया। अभिभावकों की मांग थी कि स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
https://www.facebook.com/dolat.patidar
पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार पहुंचे मौके पर
परिजनों को समझाइए देते हुए एडीएम श्रीवास्तव
आक्रोशित अभिभावकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना एडीशनल एसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव बारंगे औद्योगिक क्षेत्र टीआई वीडी जोशी,स्टेशन रोड टीआई राजेंद्र वर्मा समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाईश दकर उनका आक्रोश शान्त करवाया। अधिकारियों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच करके स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने के मामले में दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल को किया 5 दिन के लिए सील
https://twitter.com/naradhnews24
मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग के चलते अभिभावकों ने स्कूल को सील करने की मांग भी रखी। इस पर एसडीएम अनिल भाना के निर्देश पर स्कूल को आगामी पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया। अभिभावकों की नाराजगी को देखते हुए स्कूल संचालक और प्राचार्य पीछे के रास्ते से निकल गए।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


