एक दुकानदार सात व्यापारियों का सोना ले कर हुआ फरार।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत से ज्यादा का चार किलो सोने के जेवर लेकर भाग निकला ।दुकानदार के गायब होने की खबर फैलने से सराफा बाजार में हडंकप मच गया तथा व्यापारियों ने माणकचौक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई ।

सोना लेकर भागे दुकानदार का पता नहीं चल पाया है। वह अपना मोबाइल फोन दुकान पर छोड़ गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।ग्राहकों को दिखाने ले गया था गहने व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से तीन बजे के बीच भाविका ज्वेलर्स दुकान का संचालक जीवन सोनी बाजार के सात बड़े व्यापारियों सुनील पोरवाल, गोविंग अग्रवाल, कान्हा राठौर, अंशु पामेचा, शशांक पुरोहित, मयंक पोरवाल, सौभाग्यमाल बसंतीलाल जेवर्ल्स की दुकानों से करीब चार किलो सोने के जेवर ग्राहकों को दिखाने के लिए ले गया था।

गहने लेकर वापस नहीं आया व्यापारी

ग्राहकों को जेवर दिखाने के बाद दुकानदारों के जेवर वापस उनकी दुकान पर जाकर देने का नियम है, लेकिन बाद में उसने दुकानदारों के जेवर वापस नहीं दिए। तब दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब दुकानदार जीवन की दुकान पर पहुंचे तो वह दुकान पर नहीं था। मुनिम से पूछने पर उसने बताया कि जीवन के अपने बेटे को अस्पताल ले गए हैं।दुकान पर लगा मिला ताला

शाम को दुकानदार पुन: जीवन की दुकान पर पहुंचे तो दुकान पर ताला लगा था। इसके बाद उसके घर कल्याण नगर पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। रात में व्यापारियों ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू की पता चला कि जीवन मोबाइल फोन अपनी दुकान में ही छोड़कर गया है। उसकी स्कूटी महू-नीमच हाईवे पर चौपाल सागर के पास खड़ी मिली। पुलिस ने आसपास उसे तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।पैतृक गांव में भी नहीं मिला

व्यापारियों ने जीवन की पत्नी को फोन किया तो पत्नी ने बताया कि वह बच्चों व सास-ससुर के साथ दो दिन से अपने पैतृक गांव उज्जैन जिले के ग्राम माकड़ौन में है। जीवन यहां नहीं आया है। इसके बाद पुलिस दल माकडौ़न पहुंचा लेकिन जीवन वहां भी नहीं मिला। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां भी उसे तलाश किया लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।

आठ साल पहले आया था रतलाम

व्यापारियों के अनुसार जीवन आठ वर्ष पहले रतलाम आया था। उसने तीन वर्ष तक रामगढ़ क्षेत्र में दुकान संचालित की तथा उसके बाद से त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में दुकान संचालित कर रहा था। व्यापारी शशांक पुरोहित ने मंगलवार रात माणकचौक थाने पर आरोपित जीवन सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

दुकानदारों ने विश्वास में दिए गहने

उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब सवा बजे जीवन सोनी उनकी दुकान पर आया था, तथा कहा था कि मेरी दुकान पर ग्राहक आए हैं, उन्हें जेवर दिखाना है। इसके बाद वह करीब 700 ग्राम वजनी सोने की 21 चेन ग्राहकों को दिखाने के लिए ले गया था। काफी देर बाद वह वापस चेन लेकर नहीं आया।

उन्होंने राम सोनी को जीवन की दुकान पर उसे देखने भेजा तो वह नहीं था। जीवन के मुनिम ने बताया कि जीवन सेठ अपने पुत्र को अस्पताल ले गए हैं। तलाश करने पर भी जीवन नहीं मिला। उसे मोबाइल फोन पर कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन उसके मुनिम के पास ही था। उसके घर तलाश किया तो वहां ताला लगा था।

वह अन्य दुकानदारों के भी जेवर ले गया है लेकिन जेवर वापस नहीं कर हड़प लिए हैं। पुलिस के अनुसार जीवन सोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपित जीवन सोनी की तलाश की जा रही है। रतलाम तथा माकड़ौन स्थित मकान पर नहीं मिला है। उसकी तलाश में शाजापुर, आगर मालवा आदि स्थानों पर टीमें भेजी है

अभिनव कुमार बारंगे, सीएसपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather