अमानक रतलाम से नमूने एवं निरीक्षण प्रतिवेदनों पर कृषि विभाग द्वारा कार्यवाही

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 25 अक्टूबर 2024/ उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा बताया गया कि जिलें में बीज के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 330 नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से सहकारिता के 05 तथा निजी के 27 नमूने कुल 32 नमूने अमानक पाये गए।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

निजी क्षेत्र के 08 फर्मो के उत्तर संतोषप्रद न पाए जाने के कारण बीज लायसेंस निलम्बित किए गए है तथा उर्वरक के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 283 नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से सहकारिता के 05 तथा निजी के 06 नमूने कुल 11 नमूने अमानक पाये गए। निजी क्षेत्र के 04 फर्मो के उत्तर संतोषप्रद न पाये जाने के कारण उर्वरक लायसेंस निलम्बित किए गए है। इसी प्रकार कीटनाशक के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 27. नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से 04 नमूने के परिणाम प्राप्त हुए है जो मानक पाये गए है। https://www.facebook.com/dolat.patidar

सघन अभियान के अंतर्गत गठित दल द्वारा सतत निरीक्षण किये जा रहे है। पौध संरक्षण औषधी की फर्म मेसर्स श्री नाथ एग्रो एजेंसी, नामली की शिकायत के आधार पर तथा अनियमितता पाये जाने पर संबंधित को दोषी मानते हुए कीटनाशी लायसेंस निलम्बित किया गया। इसी प्रकार मेसर्स संजय ब्रदर्स, धानमण्डी रतलाम की शिकायत तथा निरीक्षण के दौरान अनियमितता सिद्ध होने के कारण संबंधित को दोषी मानते हुए कीटनाशी लायसेंस निलम्बित किया गया। साथ ही उर्वरक फर्म मेसर्स लब्धि कृपा कृषि सेवा केन्द्र शिवगढ, मेसर्स श्री सांई एजेंसी शिवगढ के साथ-साथ आस्था कृषि सेवा केन्द्र रावटी की फर्म पर अनियमितता पायी जाने के उपरांत उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!