रतलाम नगर पालिका निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम नगर पालिका निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप । रतलाम जिले से हिंदू हिंदू जागरण मंच के साथ समस्त हिंदू समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई ।

प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।

भारत माता के जयकारे लगाते हुए दोषी

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

नारद न्यूज़ 24 को मिली जानकारी पर बता दें कि, 24 अक्टूबर को सुबह हिंदू संगठनों

को सूचना मिली थी कि पुराने कलेक्ट्रेट स्थित

संग्रहालय में रखी भारत माता की मूर्ति टूटी हुई

है। संग्रहालय में वर्तमान में रैनोवेशन का काम

किया जा रहा है। तब संगठन पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर विरोध जताया।

मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। इसके

आद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

गया था। लेकिन, अभी तक पुलिस मूर्ति खंडित

करने वालों की तलाश नहीं कर पाई है। पूरा

मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

इसी को लेकर बुधवार को हिंदू जागरण मंच और

सर्व हिंदू समाज कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुआ। इस

दौरान नारेबाजी कर प्रशासन की धीमी कार्रवाई

को लेकर विरोध जताया और कलेक्टर के नाम

एसडीएम अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा।

लिखित ज्ञापन में रतलाम के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर संग्रहालय में रखी भारत माता की मूर्ति खंडित हुए आज 14 दिन हो गए है। अभी तक पुलिस मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश नहीं कर पाई।

बुधवार दोपहर को प्रशासन के खिलाफ सर्व हिंदू

समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मूर्ति खंडित

करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी और नई

मूर्ति बनवाकर स्थापित करने की मांग की।

गुलाब चक्कर संग्रहालय में लाकर रखी मूर्ति तब से आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

इसका नतीजा यह हुआ कि विगत दिनों

असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित कर दी ।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 7 दिन में नई

मूर्ति स्थापित नहीं होती है, तो संगठन और सर्व

हिंदू समाज बड़ा प्रदर्शन करेगा।

इस ज्ञापन अवसर पर श्री राम सेना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र निनामा, संजय निनामा, विजय यादव, नंदकिशोर मीणा, गौरव डाबर, महेश डोडियार, जगदीश पाटीदार, हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया,जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियरी, रमेश परमार आदि

कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather