जीतू पटवारी का रतलाम में स्वागत कांग्रेस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

जीतू पटवारी आए रतलाम,

मीडिया से चर्चा में भाजपा

सरकार पर बरसे लगाए आरोप,

जानिए क्या कह गए,,,

रतलाम, 12 नवम्बर (naradhnews24)

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज कुछ देर के लिए रतलाम रुके।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के खिलाफ शब्दों के तीर चलाए कहा कि

भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए डाकू तथा गुंडो का सहारा ले रही है। उपचुनाव मे भाजपा और उनके प्रत्याशी राम निवास रावत डाकुओ का

उपयोग कर रहे है ।

11 गांवो मे डाकुओ ने गोलिया चलाई गई जिसमे, 5 घायल हुए है। ग्रामीणों ने एक डाकू को ही पकड़ा है।

उन्होने कहा उपचुनाव में डाकूओ के इस्तेमाल की

पहले से कांग्रेस ने आंशका जाहिर की थी, आज

मतदान के दौरान विजय पूर में 11 जगह गोलिया चली है।

आदिवासियों को मतदान नही करने दिया

जा रहा है। अराजकता का माहौल पैदा कर

लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा

है लेकिन कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी।

पटवारी ने कहा भाजपा के तमाम हथकंडो

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

के अपनाए जाने बाद भी कांग्रेस 50 हजार वोटो से चुनाव जीतेगी और बुधनी के परिणाम की चौकाने वाले रहेगें।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर

निशाना साधते हुए कहा उन्होंने कहा कि सीएम

रहते जिस भाषा का वह उपयोग करते हैं, लोकतंत्र को कलंकित करते हैं। उप चुनाव के पहले

सामाजिक बैठके लेकर उन्होंने कहा कि कुछ भी

कराओ चुनाव जिताओ जैसी बाते करते हैं।

कलेक्टर और एसपी भाजपा को खुला सपोर्ट कर

रहे है।

सरकार इनके पीछे खडी है। प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस ने कई बार

शिकायत की चुनाव आयोग को लेकिन चुनाव

आयोग ने कलेक्टर को हटाने से मना कर दिया।

मालवा के गांधी और आदिवासी अंचल के सर्वमान्य नेता प्रभुदयाल गेहलोत की 90 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सैलाना के नेहरू मार्ग स्थित धर्मशाला में आयोजित मुख्य समारोह में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत की उपस्थिति हुआ इसके पूर्व कृषि मंडी के पास मोती बंगला में स्थापित पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक प्रभुदयाल गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी सहित पूर्व विधायक गेहलोत ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला भी मौजूद थे। सैलाना जाने से पूर्व रतलाम सीमा में प्रवेश के दौरान मीडिया से मुखातिब होकर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा।https://www.facebook.com/dolat.patidar

ओर आरोप लगाते हुए कहा कुछ भी हो मुझे चुनाव जीता हुआ चाहिए, इसका मतलब, डाकू भी भेजूंगा तो ओर प्रशासन नजर अंदाज करें.’ इससे पहले जीतू पटवारी ने श्योपुर जिले के कलेक्टर पर भी निशाना साधा था. बता दें कि इससे पहले भी जीतू पटवारी ने कल कहा था कि अगर विजयपुर और बुधनी में प्रशासन ने अपना काम नहीं किया तो हम कानून को अपने हाथ में लेंगे

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!