♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी : सीएमएचओ

रतलाम 16 नवंबर 2024/ रतलाम जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं । रतलाम जिले में 15 नवंबर तक कुल 5509 लोगों के कार्ड बनाकर प्रदान किया जा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना प्राथमिकता है । 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपना आधार नंबर और समग्र आईडी लेकर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम अथवा आशा कार्यकर्ता अथवा सीएचओ से संपर्क स्थापित करना चाहिए। यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस संबंध में 70 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों के पूर्व में कार्ड बन चुके हैं, उनके भी कार्ड पुनः पंजीयन की प्रक्रिया करके बनाए जाना है । 29 अक्टूबर 2024 के बाद बनने वाले कार्ड में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पात्र मान्य करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच निशुल्क प्राप्त होगा, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राहि शासकीय एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में अपना निशुल्क उपचार कर सकेंगे।

सीएमएचओ ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि कार्य की कर्मचारीवार दैनिक नियमित समीक्षा की जा रही है। कार्य में प्रगति न लाने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 14555 अथवा 18002332085 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather