राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक व्यक्ति ने आज (जनसुनवाई)कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

अधिकारियों के कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान मनोज कश्यप चक्कर लगाते लगाते थक चुके फरियादी ने अपने आप पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की,।

समय रहते मौजूद पुलिस कर्मियों ने देख लिया और उसे बचा लिया।

परेशान व्यक्ति ने नगर निगम और अधिकारियों पर चक्कर लगवाकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार, रतलाम शहर के दिलीप नगर में रहने वाले मनोज काश्पय ने आत्महत्या का प्रयास किया। मनोज ने राशन कार्ड नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। आज उसे संबंधित विभाग में बुलाया था। आज जब वह संबंधित साहेब के पास पहुंचा तो सही और संतोष प्रद जवाब के बदले बाहर निकल, जाने का बोल दिया। इसी बात से नाराज कश्यप ने एसडीएम कोर्ट ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस की तीली जलाते देख मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसडीएम अनिल भाना आया। संबंधित से चर्चा की।

शिकायतकर्ता मनोज काश्यप। 181 पर शिकायत की मनोज ने बताया कि कूपन नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। कलेक्ट्रेट में बुलाया था। यहां मनोज का कहना है वह यूपी के कानपुर जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है। 13 पहले रतलाम में आकर बसा है। यहां मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेखा और 5 साल का बेटा आयुष है

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

181 पर शिकायत की मनोज ने बताया कि कूपन नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। कलेक्ट्रेट में बुलाया था। जो मैडम व सर थे नाराज होने लग गए। बोलने पर कहने लगे कि ज्यादा चिल्लाओगे तो थाने में बंद करा देंगे। तब मैंने पेट्रोल डाला आत्महत्या की कोशिश की। साल भर से परेशान हो रहा हूं। मैने कहा कूपन नहीं तो पर्ची बनाकर दे दो ताकि राशन मिलने लग जाए।

युटुब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जब मालूम पड़ा कि नगर निगम में राशन कार्ड बन रहे हैं तो वहां पर भी आवेदन दिए तीन महीने बीत गए, फिर भी नहीं बना। नगर निगम जाता हूं तो कहते है कलेक्ट्रेट जाओ, कलेक्ट्रेट आता हूं तो इधर से उधर चक्कर कटवाए जाते हैं। आज भी ऐसा हुआ।

181 पर शिकायत की वह भी कटवा दी।इस स्थान पर शिकायकर्ता ने पेट्रोल डाल आत्महत्या करने की कोशिश की।

 

आवेदन खारीज हो चुका-एसडीएम एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि संबंधित का आवेदन पत्र फरवरी माह में आया था। मेरे यहां आने के पहले ही इनका आवेदन दो बार खारीज हो चुका है। यह यूपी के रहने वाले हैं। बीपीएल व एपीएल राशन कार्ड बनने के लिए बाध्यता लगी है। हम तो जनसुनवाई में बैठे थे। मालूम पड़ने पर संबंधित से जानकारी ली। आत्महत्या की कोशिश की है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!