रतलाम जिले में भी राजस्व महा अभियान 3.0 का सफल क्रियान्वयन जारी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम 26 नवंबर 2024/ राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी राजस्व महा अभियान 3.0 का सफल क्रियान्वयन कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जारी है ।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

नारद न्यूज़ 24 को मिली जानकारी में एसएलआर श्री अखिलेश मालवीय ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 में नामांतरण के निर्धारित लक्ष्य 2650 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 955 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। इसके अलावा बंटवारा के 262 के लक्ष्य के विरुद्ध 112 प्रकरण निराकत किए गए हैं। अभिलेख दुरुस्ती के 56 के लक्ष्य के विरुद्ध 50 अभिलेखों की दुरुस्ती की गई है। सीमांकन के 38 के लक्ष्य की विरुद्ध 37 प्रकरण निराकरण किए गए हैं।

अभियान में परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है, इसमें 46 के लक्ष्य के विरुद्ध 10 की उपलब्धि अर्जित की गई है नक्शा तरमीम भी की जा रही है। निर्धारित लक्ष्य 118487 के विरुद्ध 218 का निराकरण किया गया है। आधार से आर ओ आर खसरे की लिंकिंग की जा रही है, निर्धारित लक्ष्य 314047 के लक्ष्य के विरुद्ध 1137 तथा फार्मर रजिस्ट्री में 190027 के लक्ष्य के विरुद्ध 8388 की उपलब्धि अर्जित की गई है।

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

पीएम किसान सैचुरेशन ई-केवाईसी के अंतर्गत लक्ष्य 10793 रखा गया है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत 664 के लक्ष्य के विरुद्ध 636 की उपलब्धि अर्जित की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather