दबी आवाज़ में दावेदारी नागर सिंह चौहान मंत्री बनने को तैयार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

वन मंत्री बनने के लिए तैयार (Ready )’, नागर सिंह चौहान ने पेश की दावेदारी! कहा- ये कार्यकर्ताओं की इच्छा ।

 

दौलतराम पाटीदार रतलाम धरातल पर घूमती ख़बर पर एक नज़र। 

विजयपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वन महकमा किसके हिस्से में आएगा, जिसे लेकर कई अटकलों का राजनीतिक दौर शुरू हो गया है। इस बीच पूर्व वन मंत्री नागर सिंह चौहान नेअपनी दबी जुबान में दावेदारी पेश कर दी। उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा कि फिर से में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हूं। सीएम और संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाऊंगा।

 

The workers want me to become the Forest Minister: Nagar Singh Chauhan

सब की इच्छा है कि में फिर से वन मंत्री का पद भार संभालू,।

पूर्व वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि फिर से वन मंत्री बनने के लिए तैयार हूं। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मैं वन मंत्री बनूं। दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई है। ऐसे में चौहान के बयान से साफ है कि वह फिर से वन मंत्री बनना चाहते हैं। हालांकि, अब पूरा फैसला आलाकमान के हाथों में है।

सीएम के विदेश यात्रा से लौटते ही हो सकता है फैसला

 

बता दें कि उपचुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत का इस्तीफा होल्ड है। जल्द ही सीएम के विदेश यात्रा से लौटते ही इस पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अगर इस्तीफा मंजूर हो गया तो बीजेपी में नए वन मंत्री की तलाश तेज हो जाएगी। लेकिन सीएम के नामंजूर करने की दशा में छह महीने की समय सीमा के तहत रावत जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक मंत्री पद पर रह सकते हैं।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस दावेदारी में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान का नाम सबसे आगे देखा जा रहा है, क्यों कि राम निवास रावत के मंत्री बनने पर नागर से ही वन विभाग लेकर रावत को सौंपा गया था। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री गौतम

टेटवाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर के नाम का चर्चा भी जोरों पर है।

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

इधर, बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और संजय पाठक ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। वन विभाग को लेकर पूरी कवायद की स्थिति मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!