ग्राम रामपुरिया रतलाम जिले में उत्खनन से हो रही समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया बड़ा प्रदर्शन किया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 खदान संचालक के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में अनेक महिलाएं भी रही शामिल

आदिवासी ग्रामीण छत्रीपुल डॉ. भीमराव अंबडेकर सर्कल पर एकत्र हुए। यहां से पैदल नारेबाजी करते हुए पुराने कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग पहुंचे। खनिज विभाग कार्यालय के बाहर सड़क पर ग्रामीण बैठ नारेबाजी करने लगे।जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल को ग्रामीणों ने समस्या बताई। 12 मुख्य बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत रामपुरिया में जुबिन जैन द्वारा अपने क्रेशर पर पर्यावरण विभाग प्रदूषण बोर्ड और खनिज विभाग के नियमों के विपरीत राजनीतिक दल के सहयोग की आड़ में कार्य किया जा रहा है।

यूट्यूब टीवी चैनल पर ????????????

https://youtu.be/EXmUDawMCog?si=DxxAR6IsqB3n6ZK4

खदान पर अनुमति से अधिक बड़ी मात्रा में ब्लास्टिंग की जा रही है। जिस जमीन में कंपन होता वह प्रदूषण बोर्ड नियमानुसार खदान संचालक को कंट्रोलिंग का कार्य करना चाहिए। वह बिल्कुल नहीं हो रहा है।

खदान के कारण गांव में से बड़े-बड़े लोडिंग डंपर व अन्य वाहन लगातार ओर दिन रात निकलते है, जिससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है। आए दिन दुर्घटना का डर बना हुआ है। पूर्व में भी हादसे हो चुके है। खदान संचालक द्वारा एक्सप्रेस वे से पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। इससे आसपास के किसान और रहवासी का आम जीवन प्रभावित हो रहा है। खदान के वाहनों से गांव में बनी सड़क भी पूरी तरह से खराब हो गई है।

 

खदान निरस्त करने की मांग ग्रामीणों ने की गई साथ ही चेतावनी दी कि पूर्व में शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो अगली बार बड़ी संख्या में आकर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी खनिज विभाग और प्रशासन की होगी।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सोनू माल, दिनेश माल, मुन्ना माल, शंकर माल, ध्यानवीर डामोर, ईश्वर भाभोर, राजकुमार डामोर, रमेश भाभोर, रमेश निनामा, अरुण माल आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया बल के साथ मौजूद रहे।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!