रतलाम / लोकायुक्त की टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा ।

नारद न्यूज़ 24 को प्राप्त जानकारी अनुसार
आज गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने पंचेड़ निवासी आवेदक की शिकायत पर पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने सीमांकन के उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी रमेश चंद्र बैरागी ने आवेदक गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड से भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज 50 हजार रूपये पहले और 10 हजार काम होने के बाद देना तय हुआ था। जिसके बाद आवेदक गोपाल उपाध्याय की शिकायत पर आज गुरुवार को महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन और अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डी एस पी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 40,000/- रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड पर जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रैप कार्य में भाग लिया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


