पार्षद जन्मदिन पर निजी दवाई व निःशुल्क स्वास्थ शिविर।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सेवा और भावना जिसके मानवीय गुणों में समाहित हो वह अपने विचार और कर्मो के सिद्धांतों को समझ कर पीड़ित और जीव मात्र जरूरत मंद लोगों की मदद करने से कभी परहेज नहीं करते।

अपनी दिन रात की कड़ी कमाई उन ऊंचाइयों तक पहुंच जाते है और दुखी लोगों पर सर्वत्र न्योछावर कर देते हैं ,जिनका बखान करना सम्भव नहीं ऐसी ही बुलंदी एक उपलब्धि हमारे मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में है जो बरसों से बिना स्वार्थ के सेवा देने में पीछे नहीं हटते आज श्रीमती कविता सुनील महावर का नाम सक्रिय है।

एक व्यक्तव्य में सुनील महावर ने नारद न्यूज़24 संपादक को बताया कि लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में प्रति वर्ष अनुसार जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रतलाम वार्ड नंबर 2 की बेटी ओर बहु वर्तमान पार्षद श्रीमती कविता महावर के जन्म दिवस पर निरंतर कई वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता आ रहा है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

दिनांक 15 दिसंबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ओर परामर्श भी निशुल्क रहेगा।जांच के दौरान निशुल्क दवाई वितरण किया जाएगा।

वार्ड के सभी सफाई कर्मचारी माता बहनों का मान सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम महापौर प्रहलाद जी पटेल ,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीष शर्मा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा , पक्ष नेता श्री भगत सिंह जी भदोरिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया, पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्रीमती यास्मीन शैरानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मयंक जाट महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर।

विशेष ,,,अतिथि में पधार रहे हैं। नगर निगम परिषद के सदस्य सभी पार्षद पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एवं अन्य समाज सेवक एवं कई वरिष्ठ महानुभव सम्मिलित होंगे।

 

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रतलाम मेडिकल कॉलेज के सुप्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे जिसमें सम्मिलित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप दुबे, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ रोशन मंडलोई, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश मीणा, स्त्री रोग विशेषज्ञ सारिका रावत, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ लोकेश पाटीदार, जनरल फिजिशियन डॉ प्रवीण भारती ,,डॉ संजय जी नगरिया।

प्रमुख सेवा प्रदान कर रहे हैं मां नर्मदा शिक्षा सेवा समिति रतलाम पैरामेडिकल स्टाफ के संचालक डॉ श्री माधव जी मौर्य।

यहां कई प्रकार की निशुल्क जांच उपलब्ध रहेगी एवं कई प्रकार की बीमारियों संबंधित गोली दवाई भी निशुल्क वितरण की जाएगी।

 

इसी कार्यक्रम में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्ड को स्वच्छ और स्वस्थ रखना के लिए निरंतर प्रयास करने वाले सभी सफाई कर्मचारी माता बहन भाइयों का बड़ी धूमधाम से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा एवं उन्हें पुरस्कार वितरण किया जाएगा।????????????

https://youtu.be/szh2qDZD6pM?si=9wm9TwfUe7KI9VgS

सुनील जी महावर आप सभी को मीडिया के माध्यम से निवेदन कर अपील करते हैं कि इस सेवा भाव के कार्यक्रम में पधार कर वार्ड पार्षद श्रीमती कविता महावर को आशीर्वाद प्रदान करें और भविष्य के लिए मनोबल बढ़ाएं जो निरंतर ऐसी सेवा करने में मार्गदर्शन प्रदान करे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!