रतलाम में भव्य 25 वाँ खेल चेतना मेला चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, परेड कर सीएम को सलामी दी

इस अवसर पर बंजली हवाई पट्टी सेस्टेडियम तक के सफ़र में अनेक स्थानों पर मंच बना कर मुख्य मंत्री जी का स्वागत किया।
पूरे रास्ते में मुख्य मंत्री जी के आनेआने का लोग इंतजार करते रहे ।
विद्यार्थी सुबह से बैठे रहे सीएम सुबह 10 बजे आने वाले थे। । विद्यार्थी सुबह से आकर बैठे थे। सीएम ने आते ही सबसे पहले खेल चेतना मेला के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद खेल चेतना मेला का ध्वज लहराया।
पुष्प वृष्टि स्वागत सम्मान के साथ स्टेडियम पहुंचे
सीएम ने अपने उद्बोधन कहा रतलाम सेव, सोना, साड़ी के रूप प्रचलित हैं।

रतलाम में CM ने खेल चेतना मेला का किया शुभारंभः डॉ. मोहन यादव ने कहा-यह छोटा ओलम्पिक है, हजारों विद्यार्थियों का खेल से जुड़ना अदभुत श्रृंखला के प्रतीक में एक मुख्य जाना जाता है।
लेकिन यहां रतलाम चेतन्य काश्यप जी की वजह से खेलों के रूप में जाना जा रहा है। ऐसा लग रहा है यह मिनी ओलम्पिक है। पिछले 25 साल के इस सफर में बड़े से लेकर छोटे खेलों में हजारों विद्यार्थियों को खेल चेतना मेला के जरिए जोड़ना बहुत अदभुत है। जिस तरह चेतन्य कश्यप जी उद्योगों को आगे बढ़ा रहे है उसी तरह खेलों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। मालवी भाषा में कहा रतलाम हमेशा अगाड़ी रहता है

सीएम ने कहा हमारे लिए रतलाम कि पहचान कई तरीके से है लेकिन आज सब्जेक्ट दूसरा है। दुनिया में कही कचौरी मिले या ना मिले लेकिन रतलाम में कचौरी फोड़ कर तेल यही डालता है ओर कही नहीं डलता। यहां के जो गराडू है उसकी बात ही अलग है। रतलाम सेव, सोना और साड़ी के साथ साथ सभी चीजों में आगे है। पीछे रहने का काम ही नहीं।
सीएम में कहा कि चेतन्य कश्यप जी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मेरे मंत्री मंडल में निश्चित चुनिंदा मंत्रियों में अच्छे मंत्री की कतार में है। इन्होंने अपने कामों के आधार पर एक अलग पहचान बनाई है।

फिर अलग अलग स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट परेड कर सीएम को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सीएम के हाथों खेल चेतना मेला में पिछले 25 साल से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया।
खेल चेतना मेले के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। साइंस, एंड आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, व्हालीबॉल एवं बेडमिंटन होगा। लॉ कॉलेज में शतरंज और स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया है। देखते रहिए नारद न्यूज 24 चैनल की अगली ख़बर।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


