रतलाम पुलिस पर पथराव जवाबी कार्रवाई में छोड़े आंसू गैस के गोले बजाना

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज युवाओं की मौत के बाद रतलाम में तनाव ।

बाइक सवार युवाओं की बस हादसे में मौत के बाद बाजना में तनाव के हालात हैं। भीड़ पुलिसिया कार्रवाई से खफा है, जिसके चलते भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी न सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े, बल्कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

 

जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित बाजना में शुक्रवार रात हुए बस और बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार की दोपहर से पूरी तरह बंद शहर के हालात रात होने तक इस कदर बिगड़ चुके कि पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। तनाव के हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

यूट्यूब पर देखने के लिए ???? ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आपको बता दें कि, शुक्रवार रात 9.30 बजे शिवगढ़ से बाजना जा रही निजी ट्रेवल्स बस ने छावनी झोड़िया के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात में शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव जिला अस्पताल रवाना किए। शनिवार को पीएम के बाद परिजन शव लेने आए, जिसके बाद से ही बाजना में तनाव के हालात बने हुए हैं। मृतकों के परिजन के साथ साथ इलाके के ग्रामीणों ने न सिर्फ शिवगढ़ थाने का घेराव किया, बल्कि बाजना निवासी बस मालिक की होटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया।

 

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची शिवगढ़ के साथ साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आला अफसर लगातार भीड़ को समजाने का प्रयास करते रहे। लेकिन, भीड़ पुलिस अधिकारियों की मानने को राजी ही नहीं दिखी। बाद में पुलिस ने शवों को कस्टडी में लेकर अपनी निगरानी में उनका अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद भीड़ में शामिल बड़ी संख्या में लोग पुलिस की कार्यप्रणाली से इस कदर नाराज हो गए कि पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीड़ पर न सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े, बल्कि उन्हें तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

शिवगढ़ पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब निजी यात्री बस शिवगढ़ से बाजना जा रही थी। इसी दौरान कमल पिता रमेश अमलियार (27) और दीपक पिता सुरेश खराड़ी (25) दोनों निवासी घाटाखेरदा को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से हादसे के बाद ड्राइवर बस छोडक़र भाग निकला। शिवगढ़ थाने के एसआई आरसी खडिय़ा ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि ये दोनों एक बाइक से कहां से कहां जा रहे थे और इन्हें बस ने आगे से टक्कर मारी या पीछे से।

पोर्टल पर जानकारी,????????

https://naradhnews24.in

शव रखकर जाम लगाया, थाना घेरा

रतलाम मेडिकल कॉलेज से पीएम करवाकर परिजन शनिवार दोपहर में यहां से निकले तो हादसे से आक्रोशित कुछ परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें बाजना में बस स्टैंड पर रोक लिया। फिर दोपहर 3.15 बजे शव बस स्टैंड पर ही बस मालिक की होटल के बाहर शव रख दिया। बस स्टैंड के दोनों तरफ पिकअप खड़ी कर जाम लगा दिया। परिजन व ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता के साथ आरोपी ड्राइवर को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों पुलिस प्रशासन के खिलाफ और अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

बाजना में बस स्टैंड पर प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने गांव में अन्य दुकानों को भी बंद करवाने का प्रयास किया। लोगों का झुंड बाजार में निकला तो दुकानदार दहशत में आ गए। खुद ही लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली। बाद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हादसे वाली जगह का मुआयना भी किया। उन्होंने शिवगढ़ पुलिस को आरोपी बस चालक की गिरतारी के निर्देश दिए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather