कलेक्टर श्री बाथम के नेतृत्व में जिले में सुशासन की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे : एम. एल. दुबे

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

सुशासन दिवस के उपलक्ष में कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को एक कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी एम.एल. दुबे ने संबोधन में कहा कि कलेक्टर राजेश बाथम के नेतृत्व में रतलाम जिले में सुशासन की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। जिले में अधिकारियों के बीच बेहतर टीमवर्क एवं समन्वय है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी अनुराग सिंह, जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदारआदि उपस्थित थे ।

मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत अधिकारी श्री दुबे ने सुशासन पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी,कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। हितग्राही को समय सीमा में शासन की योजना का लाभ दें। प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी के मन में सुशासन की भावना होना चाहिए।

 

इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की अवधारणा से परिचित करवाया, सुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की गई जिनमें महिला बाल विकास विभाग, कृषि उद्यानिकी तथा पशु चिकित्सा विभाग सम्मिलित है।।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather