पीड़ित व्यक्ति थाने से निराश हो कर ना जाएं ,,, A D G P रेंज जोगा ने जगाया पीड़ित फरियादीयों का विश्वास ,,,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

ADGP Meeting : रतलाम रेंज के दौरे पर उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा,रतलाम पहुंच कर ली अधिकारियों की ली बैठक, कहा- पीड़ित व्यक्ति थाने से निराश होकर नहीं जाए…कर्मवीर योद्धा पदक से अधिकारियों को किया सम्मानित रतलाम,23दिसम्बर(नारद न्यूज़ 24)। उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा पिछले दो दिन से रतलाम रेंज के दौरे पर है। मंदसौर ,नीमच के बाद सोमवार को एडीजीपी श्री जोगा रतलाम पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आया हुआ कोई भी पीड़ित व्यक्ति निराश होकर नहीं जाना चाहिए। उसकी समस्या का पूरा निराकरण होना चाहिए।

चैनल पर देखने के लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा दोपहर करीब 1:15 बजे रतलाम पहुंचे। डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।परिचय लिया और दिए निर्देश

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की जाए। उसकी समस्या का निराकरण किया जाए। पीड़ित थाने से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी कमियों का आकलन कर आने वाले साल में उसे सुधारने के लिए कहा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

https://naradhnews24.in

पुलिसकर्मी की समस्याओं का भी समय पर निराकरण हो

 

बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने अधिकारी को निर्देश दिए के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का भी समय पर निराकरण होना चाहिए। उनके मेडिकल बिल सहित अन्य पेंडिंग स्वत्वों का जल्द से जल्द निराकरण हो ऐसी व्यवस्था की जाए।

पेंडिंग अपराध की समीक्षा की

 

बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा ने पेंडिंग अपराधों की समीक्षा भी की। उन्होंने इस साल घटित हुए गंभीर अपराध अपराध, कानून व्यवस्था की स्थिती, वीवीआईपी विजिट और त्योहारों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है। आने वाले नए वर्ष के लक्ष्यों पर चर्चा की,ताकि आने वाले वर्ष में जनता को ओर बेहतर सुविधा दी जा सके।

 

रतलाम पुलिस की प्रशंसा

मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर रतलाम में पिछले ढाई माह में हुई कार्रवाई की एडीजीपी श्री जोगा ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थ की समस्या हर बार इस क्षेत्र में बनी रहती है, मगर हाल ही में पुलिस ने काफी अच्छी कार्रवाई की है। बैठक में डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार सहित सीएसपी, एसडीओपी एवं समस्त स्थान प्रभारी मौजूद रहे।

 

अधिकारियों को किया कर्मवीर योद्धा से सम्मानित

एडीजीपी उमेश जोगा द्वारा कोरोना काल में की गई सेवाओं हेतु पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदान किए गए कर्मवीर योद्धा पदक से पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला सहित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather