अल्प पारदर्शी कांच में चली भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदारों की बैठक ।

सवा तीन घंटे चली रायशुमारी, फोन पर ली राय; (नारद न्यूज़ 24)भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत् शुक्रवार को रूद्र पैलेस मे भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुई चर्चा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य उपस्थित होकर जिले से संबद्ध अपेक्षित श्रेणी के निर्वाचन अधिकारी व राज्य सभा सदस्य सुमेरसिंह सोलंकी ने वन टू वन बंद कमरे में चर्चा कर तीन नामों के पैनल लिए। अपनी पसंद के दावेदारों के नाम बंद लिफाफों में पैक कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए। अब 30 दिसंबर तक भोपाल से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।
YouTube पर देखने के लिए ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने निर्वाचन पर्यवेक्षक सीताराम यादव के साथ उपस्थित होकर जिले से संबद्ध अपेक्षित श्रेणी के 69 लोगों से परामर्श लिया। 69 में से 58 प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो पाए। शेष 11 से फोन पर चर्चा कर राय ली गई। 69 लोगों में वर्तमान और पूर्व विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि व जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष के लिए परामर्श देने हेतु मुख्य रूप से सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सोलंकी ने पहले सभी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक संवाद कर संगठन पर्व और जिलाध्यक्ष के निर्वाचनप्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश सोनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंचासीन रहे। सामूहिक संवाद के बाद मे डॉ. सोलंकी और पर्यवेक्षक श्री यादव ने कक्ष में बैठकर अपेक्षित नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष की पेंनल प्राप्त की हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपेक्षित वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष के लिए नामों की पैनल बंद लिफाफे में ली। इसे वह प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद पैनल बनेगी और सर्वसम्मत नाम तय कर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा भोपाल से होगी।
वेब पोर्टल पर देखने के लिए ???? ????
बता दे कि वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह पुनः रिपीट हो सकते हैं।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


