वायरल वीडियो एक्सीडेंट में रतलाम के नहीं सुवासरा मंदसौर के निवासी निकले।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम पासिंग कार से लौट रहे श्रद्धालुओ की सामने से आ रही कार से भिडन्त,

 

सवारियां के दर्शन कर लौट रहे रतलाम जिले की mp 43 की कार में सफ़र कर रहे एक की मौत,तीन गंभीर।(वायरल विडियो)निम्बाहेडा,01 जनवरी (नारद न्यूज 24)नए साल के पहले दिन सांवरिया सेठ के दर्शन कर रतलाम पासिंग कार से वापस लौट रहे श्रद्धालुओ की सामने से आ रही कार से जोरदार भिडन्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि करीब पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर किया गया है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

निम्बाहेडा पुलिस के एएसआई संतोष तिवारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे की है। रतलाम पासिंग आई-20 कार एमपी 43-सी-3901 से सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रही एमजी हेक्टर कार से टकरा गई। आमने सामने की इस भिडन्त में आई-20 कार के चालक दशरथ गूजर 45 नि.ग्र्राम डाबला महेश थाना सुवासरा जिला मन्दसौर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कार में सवार इसी गांव के तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे उदयपुर रैफर किया गया है। दूसरे वाहन में सवार लोगों को भी चोटें आई लेकिन वे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रवाना हो गए।उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना के वायरल विडीयो में कार का नम्बर रतलाम का दिखाई दे रहा था,जिसकी वजह से रतलाम में इस घटना की बहुत चर्चा हो रही थी। कई लोगों ने दुर्घटना में मृत व घायलों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार,दुर्घटना में प्रभावित कोई व्यक्ति रतलाम निवासी नहीं था,इसीलिए रतलाम पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather