हिंदू युवती के साथ वहीं का मुस्लिम युवक शुक्रवार रात उज्जैन पहुंचा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली हिंदू युवती के साथ वहीं का मुस्लिम युवक शुक्रवार रात उज्जैन पहुंचा। महाकाल मंदिर के समीप एक होटल में वह पंकज गुप्ता बनकर ठहरा था। शनिवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को इसकी जानकारी लगी तो वे होटल पहुंचे थे। यहां से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को महाकाल थाने ले जाया गया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पंकज गुप्ता के नाम से कमरा बुक किया था सैफ अहमद

महाकाल पुलिस ने बताया कि शनिवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने सूचना दी थी कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्थित होटल एकलव्य में शुक्रवार रात मुस्लिम युवक पंकज कुमार गुप्ता निवासी भिलाई बनकर हिंदू युवती के साथ ठहरा है।

आटो वाले ने फर्जी आइडी देकर सैफ अहमद का पंकज नाम से बुक किया कमरा , हिंदू युवती को भिलाई से ले जा रहा था पुणेभिलाई में युवक का रेस्टोरेंट

इस पर पुलिस पहुंची तो युवक ने अपना नाम सैफ अहमद निवासी वार्ड नंबर आठ, न्यू सुंदर नगर वेस्ट कोहका, सुपेला, भिलाई, छत्तीसगढ़ बताया है। इस पर उसे हिरासत में लिया गया। युवक ने बताया कि उसका भिलाई में गब्बर ढाबा व गब्बर रेस्टोरेंट है। वह जिस युवती के साथ ठहरा था, वह मूलत: भिलाई की ही रहने वाली है।

सभी ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? ????

https://naradhnews24.in

पुणे में जॉब करती है लड़की

वर्तमान में पुणे में नौकरी करती है। उसका कहना है कि वह बचपन से सैफ को जानती है। इस कारण उसके साथ उज्जैन आई थी। यहां से वह पुणे जाने वाली थी। पुलिस ने युवती के स्वजन को भी मामले की जानकारी दी है।कमरा नहीं दिया तो आटो वाले ने दिया फर्जी आइडी

https://youtu.be/SBxfFWyZNPk?si=ASlbuQG9M2pToPtW

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार रात सैफ व युवती उज्जैन पहुंचे थे। यहां वे आटो वाले के साथ महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटलों व लाज में कमरा लेने के लिए पहुंचे थे। मगर हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक होने के कारण किसी ने भी कमरा नहीं दिया था। इसके बाद आटो वाले ने ही फर्जी आइडी देकर कमरा बुक करवाया था। पुलिस आटो चालक की भी तलाश में जुटी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather