गौमांस का बंटवारा करते आरोपियों पर बाजना पुलिस की दबिश ; मौके से एक आरोपी धराया,सात भाग निकले

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

जिले की बाजना पुलिस ने गौमांस (पाड़े का मांस) का बंटवारा करते आरोपियों पर दबिश दी और एक आरोपी को धर दबोचा जबकि सात आरोपी मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाजना पुलिस को 02 जनवरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लालपुरा जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से पशु का मांस काट कर बंटवारा कर रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना सु श्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना बाजना पुलिस की टीम मौके ने पर जाकर तस्दीक की। मौके पर 7–8 लोग मिलकर पशु मांस का बंटवारा कर रहे थे। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी तोलिया पिता धनजी निनामा उम्र 45 वर्ष निवासी लालपुरा को पकड़ लिया गया ।

 

 

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में तोलिया निनामा ने स्वीकार किया कि 7 अन्य लोगों के साथ मिलकर पशु (पाडा) खरीदकर लाकर अवैध रूप से काटकर आपस में बटवारा कर ले जा रहे थे। 07 अन्य लोग अपना हिस्सा लेकर फरार हो गए। थाना बाजना पुलिस द्वारा घटना पर अपराध क्रमांक 06/25 म प्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम धारा 8,11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी–

 

तोलिया पिता धनजी निनामा उम्र 45 वर्ष निवासी लालपुरा

फरार आरोपी –

 

टीटा उर्फ गौतम पिता जीवन लाल निनामा

फनिया पिता बाग जी डामर निवासी लालपुरा

प्रभु पिता कांजी दामा निवासी लालपुरा

रमेश पिता कांजी दामा निवासी लालपुरा

कालू पिता धनजी निनामा निवासी लालपुरा

पंकज पिता बाग जी निनामा निवासी लालपुरा

मान सिंह पिता पूंजा भाभर निवासी लालपुरा

सराहनीय भूमिका

 

आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक प्रेमलता खत्री थाना प्रभारी बाजना, प्र आर 566 जीवन, आर 1165 दरबार जमरा, आर 1140 कमलेश, आर 832 सनी मईडा भूमिका सराहनीय रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather