सड़क दुर्घटना के पीड़ित की सहायता करने वाले को दिया जाएगा पांच हजार रुपए का पुरस्कार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

। जिले की पुलिस अधीक्षक ने नई पहल की शुरुआत की है। आज से वाहन दुर्घटना से घायलों की मदद करने वाले नागरिक को नगद पांच हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। विभिन्न चौराहो पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक भी किया।

https://youtu.be/k-onI_7rFQY?si=aDm7SY_Q-yARsj5I

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के निर्देशन में थाना यातायात रतलाम ने गुड सेमेरिटन योजना के प्रभावि कार्यान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सडक दुर्घटनाओ में पीडित / घायल व्यक्ति को मदद कर एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुचाने वाले नेक व्यक्ति को शासन द्वारा 5000/-रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किये जाने के संबंध में शहर रतलाम के विभिन्न चौराहो पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

 

जिससे आमजन को सडक दुर्घटनाओ में पीडित/घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही शहर के मुख्य स्थानो नमकीन कलस्टर करमदी रोड, सालाखेडी बायपास , कृषिमंडी मेन गेट, घोडा चौराहा , गर्ल्स कालेज तिराहा, बंजली तिराहा, ईफ्का फैक्ट्री के सामने, पंचेड फंटा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर योजना से संबंधित बडे-बडे होर्डिंग/फ्लैक्स लगाये गये।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!