अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा किसान संघ: कहा- समस्या सुनने वाला अब कोई नहीं,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा किसान संघ: कहा- समस्या सुनने वाला अब कोई नहीं, खाद, नकली बीज, पटवारी-तहसीलदारों के भ्रष्टाचार से त्रस्त ।

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में आरएसएस का अनुसांगिक संगठन किसान संघ अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। नाराज किसान संघ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की रणनीति बना रहा है। उनका आरोप है कि किसानों की समस्या सुनने वाला अब कोई नहीं है। खाद, नकली बीज, बिजली, पटवारी और तहसीलदारों के भ्रष्टाचार से किसान त्रस्त है।

https://youtu.be/k-onI_7rFQY?si=Vbf86OuED8tZxlba

किसान संघ ने कही ये बात ।

 

किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल धूत ने कहा कि खाद की किल्लत देखने को मिली। खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्धि थी। इसके बाद भी 1800 से 2000 रुपए में बिकी। सरकार का दावा है कि खाद्य पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई तो फिर गड़बड़ी कहा हो रही है। संघ के पास रिपोर्ट है, निचले स्तर पर प्रशासन ने ब्लैक मार्केटिंग शुरू कराई। आंदोलन के साथ कई पत्राचार किए, लेकिन कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। तहसीलदार और पटवारी के भ्रष्टाचार मामले सामने आ रहे हैं। किसान अधिकारियों से परेशान हो गया है। ऐसे अधिकारियों और उनके सहयोगी कर्मचारी पर कार्यवाही होनी चाहिए, जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

https://youtu.be/-4jukjCQNuk?si=dO_DfDASmNtcWvmR

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी ।

उन्होंने आगे कहा कि किसान बिजली की समस्या से जूझ रहा है। 6 से 8 घंटे बिजली देते हैं, वह भी देर रात की बर्फीली ठंड में.., क्या किसान को ठंड नहीं लगती ? किस को बिजली नहीं मिल रही है और झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। पेस्टिसाइड्स, नकली बीज, मनमानी की कई लापरवाही सामने हैं।

https://youtu.be/SBxfFWyZNPk?si=uqJJ83retJrBrWcg

किसी को किसानों की चिंता नहीं है। किसान संघ की प्रांतीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब बातों से काम नहीं चलेगा आंदोलन के रूप में आना पड़ेगा। पहले चरण में 5 जनवरी से 10 जनवरी तक सारी समस्याओं को लेकर ज्ञापन

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!