देवास में दिल दहलाने वाली घटना फ्रीज़ में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

देवास,10 जनवरी( naradhnews24)। मध्य प्रदेश के देवास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की लाश फ्रिज में रखी मिली है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

दरअसल, यह मामला देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। जहां एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिली है। रहवासियों ने आज यानी शुक्रवार दोपहर घर से बदबू आने की शिकायत पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, जिस घर में महिला की लाश मिली है, उसके मकान मालिक इंदौर में रहते हैं और उन्होंने घर को किराए पर दिया था। वहीं, उनका किराएदार कभी-कभी यहां पर आता था।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

महिला की हत्या कब हुई है और लाश को फ्रिज में कब रखा गया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फ्रिज में लाश होने के चलते लोगों को पता भी नहीं चल पाया। हालांकि, इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। लाइट कटने के कुछ देर बाद मकान के अंदर बने एक कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध आने के चलते उसी मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी।

 

पुलिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मामले में पुलिस अब संजय की तलाश शुरू कर दी है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather