गल्ले और तिजोरी से लाखों की नगदी हुई गायब, पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दो कार शोरूम पर चोरों ने किया हाथ साफ़, गल्ले और तिजोरी से लाखों की नगदी हुई गायब, पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे ।

शहर के औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत चोरों ने बीती रात दो कार शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पटेल मोटर से चोरो ने साढ़े लाख नगद तो पास ही टाटा शोरूम से तीस हज़ार नगद राशि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरो का पता लगाने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात जावरा रोड स्थित मारुति और टाटा के शोरूम पर हुई है। मारुति के शोरूम पटेल मोटर्स पर चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। सूत्रों की माने तो चोर यहां से तिजोरी में रखे करीब 8.5 लाख रुपए चोरी कर ले गए।

https://youtu.be/I4kAWm5pRcU?si=LOtKzG36k5g2Mx8b

पास के शो रूम में 30 हजार की चोरी पटेल मोटर्स के पास स्थित टाटा शोरूम पर भी चोरों ने वारदात का अंजाम दिया। चोर यहां पर आगे के रास्ते से ही अंदर गए। बताया जा रहा है कि चोर यहां दराज में रखे 30 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए।

चोरी की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित आईए, माणकचौक और दिनदयाल नगर थाना के टीआई को मौके पर भेजा और चोरो का पता लगाने के निर्देश दिए। मौके पर फिंगरप्रिंट लेने के लिए भी टीम बुलाई गई। पुलिस दोनों शोरूम पर फिंगरप्रिंट लेने का प्रयास कर रही है। इधर पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर भी चोरो का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!