सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ योगाभ्यास

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ योगाभ्यास

●स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन,बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करे विद्यार्थी-आशा राजीव रावत,पार्षद।

●विवेकानंद के विचारों से राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर-देवश्री मयूर पुरोहित,पार्षद सी एम राइज विनोबा रतलाम में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आशा राजीव रावत और अध्यक्षता पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने की।अतिथि-द्वय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया।इस अवसर पर पार्षदआशा राजीव रावत ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन,बड़ों का आदर और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को आत्मसात करने का आग्रह किया।

https://youtu.be/Pr1w08NnUTY?si=-YdlghOrpTFDWuk_

पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने विवेकानंद के विचारों से युवा दिवस को राष्ट्रीयता की भावना सीखने का अवसर बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश को भी सुनाया गया।कार्यक्रम का संचालन भावना रावत और आभार अजय मरमट ने किया।इस अवसर पर अनिल मिश्रा,सीमा चौहान,मीनाक्षी अग्रवाल, प्रह्लाद बैरागी,हीना शाह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!