खेत में चल रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आए 4 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत, 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

पुलिस ड्राइवर की तलाश जुटी उज्जैन जिले में खेत में हल्ली का काम करने वाले परिवार के चार वर्षीय मासूम पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे में मासूम बेटे की मोत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युटुब चैनल पर देखने को ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

चिमनगंज थाना प्रधान आरक्षक मनोज चावड़ा ने बताया कि ग्राम बदरखां (पिंगलेश्वर) के पास आरिफ पटेल के खेत पर हल्ली का काम करने के लिए आगर मालवा के बैजनाथ निपानिया का रहने वाला परिवार कुछ महीनों पहले आया था। परिवार खेत पर ही टापरी में निवास कर रहा था। शुक्रवार शाम परिवार खेत पर काम में लगा था और 4 वर्षीय पुत्र जय पिता पवन चंद्रवंशी खेल रहा था। इस दौरान खेत पर चल रहे ट्रैक्टर को चालक ने रिवर्स किया, तभी पीछे खड़ा मासूम जय पहिए के नीचे दब गया। उसकी चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा और बच्चे को उठाकर निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और मासूम का शव शासकीय अस्पताल लाया गया। प्रधान आरक्षक चावड़ा के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।जांच के बाद होगी कार्रवाई।????

https://youtu.be/jFUK2Eu4-Y4?si=gIv6II6U_7XVGUJj

बताया जा रहा है कि खेत पूर्व सरपंच आरिफ पटेल का है और ट्रैक्टर उसका पुत्र चला रहा था। लेकिन, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। चालक जो भी हो, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!