2025 के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना यातायात रतलाम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त ।

आज दिनांक 22.01.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल का.सउनि.सर्वेश द्वीवेदी, का.सउनि.सुरेन्द्र सिह बौराना, आर. भगत सिह, व क्रेन पार्टी के साथ सयुक्त रुप से सडक सुरक्षा माह-2025 परवाह थीम के तहत दो बत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टाँकिज चौराहा तक नो पार्किंग मे लगे वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई

अव्यवस्थित रुप से “नो पार्किंग” मे लगे वाहनों को क्रेन से टोईंग कर सुरक्षीत थाने पर खडा किया गया व सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर दो बत्ती से लोकेन्द्र टाँकिज तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया ।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे । आमजन तक सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जानकारी दी गई।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!