अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने वाले अपराधी का हुआ खुलासा,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

घटना का संक्षिप्त विवरण –* 22.01.2025 को थाना दीनदयाल नगर क्षैत्र मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था जो रतलाम जिले के पुलिस कप्तान के निर्देशन मे जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की गयी ।

मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यूट्यूब पर देखने k लिए ???? 

https://youtu.be/i6hC7ALbG0g?si=15PiGTTUs9nFudkU

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में मृतक की शिनाख्तगी कर घटना के खुलासे एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, एवं परिजनों के बयान के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतक भरत भाभर के अवैध संबंध ग्राम कुआझागर के रहने वाले बबलु उर्फ संजय पिता कैलाश मईडा की दुसरी पत्नी माया उर्फ दिपिका के साथ हैं जो बबलु उर्फ संजय तथा माया उर्फ दिपिका दोनों पति पत्नी ग्राम तितरी मे हुसैन समोसावाला के कॉटेज पर चोकीदारी का काम करते हैं। अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ की मृतक भरत भाभर अपने घर पर दिनांक 21.01.2025 को रात्री 08.00 बजे घर से पिकअप पर जाने का बोलकर अपनी मोटर सायकल से निकला था और घर से निकल कर वह तितरी मैं कॉटेज पर अपनी प्रेमिका माया उर्फ दिपिका के पास मिलने आया था उस समय बबलु उर्फ संजय अपने माता पिता व पहली पत्नि के घर कुआझागर गया हुआ था। दिनांक 22.01.2025 को रात्री करीब 02.00 बजे जब बबलु उर्फ संजय वापस कॉटेज पर आया तो उसने कॉटेज के कमरे मे उसकी पत्नि माया उर्फ दिपिका को उसके प्रेमी के साथ देख लिया तो बबलु उर्फ संजय ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया और अपने साथियो सुनिल पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर निवासी आलनिया, राहुल निवासी आलनिया को फोन कर तितरी कॉटेज पर बुलाया और भरत भाभर की हत्या की योजना बनायी फिर जब भरत और माया उर्फ दिपीका ने कमरे से बाहर चारो को देखा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। फिर सुनिल ने सब्बल से दरवाजे की चोखट के पास से ईट निकाल कर दरवाजा खोला और भरत व माया उर्फ दिपिका को बाहर निकाला बाहर निकालने के बाद चारो ने भरत के साथ गेती की हत्थे, पीवीसी के पाईप व लात घुसो से मारपीट करी। इसके बाद बबलु उर्फ संजय ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर भरत की मोटर सायकल से भरत को बीच मे बिठाकर कनेरी स्कुल परिसर मे छोड दिया व मोटर सायकल भी वही खडी कर दी।

वेब पोर्टल पर देखने k लिए ????

https://naradhnews24.in

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी थाना बिलपांक रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी–* सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी

 

*फरार आरोपी –*

*1.* बबलु उर्फ संजय निवासी कुआझागर, रतलाम

*2.* ईश्वर सिंगाड निवासी आलनिया, रतलाम

*3.* राहुल निवासी आलनिया, रतलाम

*4.* दिनेश परमार निवासी जुलवानीया, रतलाम

इसे ???? लाईक और सस्क्राइव जरूर करें ताकि आने वाली खबरें आप तक पहुंच सकें।????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया थाना (प्रभारी थाना डीडी नगर), उ नि के एल रजक, उ नि राजा तिवारी(प्रभारी सायबर सेल), प्र आर हिम्मत सिंह, आर दीपक सिंह, आर धीरज आर अवधेश प्रताप सिंह, आर अशोक यादव, आर बिल्लर सिंह, आर मयंक व्यास, आर मोर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather