जनसुनवाई में 48 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए ।

रतलाम 04 फरवरी 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव तथा सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 48 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मार्तंड़गंज तहसील जावरा के निवासियों द्वारा आवेदन दिया गया कि ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव द्वारा निर्माण कार्य, पौधारोपण आदि में भ्रष्टाचार किया गया है। आवेदन पर जिला पंचायत की शिकायत शाखा को जांच प्रकरण दर्ज करने तथा जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मौका निरीक्षण तथा दस्तावेज जांच करके प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए।
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पीएनटी कालोनी निवासी सुमन महावर ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थीया ग्राम जेतपुरिया (राजस्थान) में अध्ययनरत थी। राजस्थान में जाति कोली (अजा) है। विवाह के पश्चात् प्रार्थिया रतलाम (म.प्र.) आ गई परन्तु मेरा जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से आगे अध्ययन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अतः जाति प्रमाण पत्र बनाने की कृपा करें। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम रतलाम को भेजा गया है।
राजेन्द्र नगर निवासी फिरोजा बी. ने बताया कि प्रार्थिया व उनके पति दोनों दिव्यांग है तथा दो पुत्रियां हैं। प्रार्थिया के पास बीपीएल कार्ड नहीं होने से बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। दिव्यांग होने के बाद भी किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कृपया बीपीएल कार्ड बनाने का कश्ट करें। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम रतलाम को भेजा गया है।
जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पर स्वयं4 पर पैट्रोल डाल कर आत्म की कोशिश ????????????
https://youtu.be/S4MY24PdCsU?si=cL76NIkGcwNA_Rvb
धराड निवासी सरफराज ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के पी.एफ. में एक लाभ रुपए हैं जिसे प्रार्थी द्वारा एक वर्ष से निकवाने की कोशिश की जा रही है परन्तु पी.एफ. की राशि नहीं मिल पा रहा है। एम.पी. आनलाईन संचालक का कहना है कि नाम में मिस्टेक की वजह से राशि नहीं मिल पा रही है। राशि दिलवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। ईश्वर नगर निवासी नंदिनी ने अपने आवेदन में बताया कि प्रार्थिया की आयु 19 वर्ष वर्श है, कई बार अपना आधार बनवाने का प्रयास किया गया परन्तु आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए एजीईएम को भेजा गया है।




