घटना आज दोपहर की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
नारद न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश
वीडियो में दिख रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवक को मुक्के मार रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर लात मार रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल के लिए ले गई।
इधर, संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। एमपी नगर थाने पहुंचकर उसकी शिकायत भी की है।
बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर निवासी युवक शहजाद अहमद पिपरिया की रहने वाली हिंदू लड़की से कोर्ट मैरिज करने भोपाल कोर्ट आया था।हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप ।
अन्य ख़बरों को देखने के लिए आप टच करें ???? और सस्क्राइव करें।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि नरसिंहपुर के रहने वाला शहजाद पिपरिया की एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भोपाल ले आया था। वह कोर्ट में शादी करने वाला था तभी वकीलों से जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
युवक के साथ मारपीट के वीडियो के बारे में चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि हिन्दू लड़कियों के साथ बढ़ती हुई इन घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की थी।
चंद्रशेखर तिवारी से पूछा गया कि वीडियो में वो भी युवक को पीटते दिख रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उसमें मैं नहीं हूं।
PRADESH की राजधानी भोपाल में युवक-युवती को हिरासत में लिया, जांच में जुटी पुलिस।
हिन्दू संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि शहजाद अहमद पर रेप और लव जिहाद की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है।
टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि युवती के माता-पिता को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही युवती के सहमति या असहमति संबंधी बयान दर्ज किए जाएंगे।
आरोपी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो पहुंचा है। मामले की जांच की जाएगी।

Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



