झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील रायपुरिया क्षेत्र में भागवत कथा के माध्यम से हिंदू धर्म की आस्था का प्रसार।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रायपुरिया के रामलाल जी चौधरी दिनेश,मुकेश पाटीदार आयोजक परिवार ने 7 दिवसीय कथा के समापन पर हुआ भव्य उत्सव ।

4 फरवरी से 10 सोमवार– तक क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाटीदार समाज के महाअनुभवों ने सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया। इस आयोजन ,,

(टीवी ट्यूब चैनल पर देखने के लिए ????)

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कथा वाचक राष्ट्रीय संत बालकृष्ण जी नागर खेड़ा रतलाम जिले के मुखारविंद से गीता ज्ञान की अमृतवाणी का रस पान प्राप्त किया।

ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में दूर दूर से कथा श्रवण भाग लिया और सात दिनों तक श्रीमद्भागवत पुराण की कथा का श्रवण किया।

इस भव्य आयोजन के दौरान कथा वाचक ने श्रीकृष्ण लीला, भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों पर विस्तृत व्याख्यान दिया, जिससे ग्रामीणों को आध्यात्मिक शांति और धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति हुई। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आज समापन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

धार्मिक आस्था का जागरण_

पाटीदार समाज के महाअनुभवों ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल हिंदू धर्म की आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का भी संचार किया। आयोजन ग्रामीण समिति के मानव अधिकार मोहन जी लिमडी, गंगाराम जी पाटीदार , शैलेंद्र जी श्रुति मोबाईल, दिनेश जी पाटीदार, जीवनलाल जी , गेंदालाल जी, संतोष जी बिहारी , नंदकिशोर बिहारी, निरंजन जी बिहारी, हीरालाल जी, केलाशजी पाटीदार, रमेश जी मोटीपोल सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य धर्म और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारा उद्देश्य है।

ग्रामवासियों में झलक रहा उत्साह__

भागवत कथा के सफल आयोजन के बाद गांव में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिली है।

सम्मान समारोह एवं भविष्य की योजनाएं,__

समापन अवसर पर कथा आयोजकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पाटीदार समाज के प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि वे भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देंगे, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हो सके।

रायपुरिया में भागवत कथा का यह सात दिवसीय आयोजन न केवल धार्मिक आयोजन था, बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा ।

नारद न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!