दोहरे हत्याकाण्ड के अंतिम 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में दौराने बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं.119/2024 धारा 302,201,120बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीर मामलों में फरार ईनामी आरोपीयों की गिरफ्तारी के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं जो निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली पुलिस द्वारा अपराध क्रं.119/2024 धारा 302,201,120बी,34 भादवि.में फरार आरोपी दीपक पिता भँवरलाल जाट उम्र 32 साल निवासी नेगडदा थाना नामली को गिरफ्तार किया गया हैं एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक XUV 300 कार जप्त की गई हैं । आरोपी दीपक जाट की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा 10,000/-रूपये की ईनाम उद्घोषणा की गई थी।

*सराहनीय भूमिका-* निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, सउनि संतोष अग्निहोत्री, प्र.आर.गोपाल खराड़ी, प्र.आर. शैलेष ठकराल, आर. कुणाल रावत, आर.बहादुरसिंह, आर.मनोहर नागदा, आर. शांतिलाल राठौर, आर. शिवराम मोर्य, आर. कुलदीप व्यास, आर.अविनाश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!