नमस्कार!h आप पढ़ रहे हैं
आज हम आपको एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर दिया है। यह कहानी है मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नांदलेटा गाँव के रहने वाले ललित पाटीदार की, जो अपने असामान्य लक्षणों के कारण अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुके हैं।

रतलाम जिले के छोटे से गाँव में जन्मे ललित पाटीदार आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुके हैं। ललित को “वोल्फ मैन” के नाम से जाना जाता है। उन्हें वरवोल्फ सिंड्रोम यानी हाइपरट्रिचोसिस नामक दुर्लभ बीमारी है, जिसके कारण उनके चेहरे और शरीर पर असामान्य रूप से बाल उगते हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने 13 फरवरी को इटली के मिलान शहर में सत्यापन कर यह घोषणा की कि ललित के चेहरे पर 201.72/सेमी² बाल मौजूद हैं, जो दुनिया में किसी भी व्यक्ति के मुकाबले सबसे अधिक हैं।
चैनल पर देखने के लिए ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
ललित पाटीदार ने बताया कि “जब मैं छोटा था तो लोग मेरा मज़ाक उड़ाते थे, मुझसे डरते थे, लेकिन मैंने अपनी इस अनोखी पहचान को अपनाया और आज यह मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।”
एक समय था जब लोग ललित को देखकर चिढ़ाते थे, लेकिन अब उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लाइन लगाते हैं। ललित ने बताया कि दो साल पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने अपने परिचित जितेंद्र कुमार पाटीदार के साथ इटली के लिए उड़ान भरी। वहाँ छह दिनों तक परीक्षण और जांच के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया।
गाँव के लोग ने नारद न्यूज 24 को बताया कि
“हमें ललित पर गर्व है, उसने हमारे गाँव का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।”
मेडिकल एक्सपर्ट बताते है कि “हाइपरट्रिचोसिस एक दुर्लभ स्थिति है, जो दुनिया में अब तक सिर्फ 50 लोगों में पाई गई है। यह जेनेटिक कारणों से होती है और इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है।”
https://youtu.be/4hki7eyu_g8?si=As1eW7GjI5MFSOY0
ललित की कहानी न सिर्फ उनकी उपलब्धि की मिसाल है, बल्कि यह भी सिखाती है कि हमें खुद को अपनाना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उनकी यह सफलता कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।
वाकई, ललित पाटीदार की कहानी हम सभी के लिए एक सबक है कि कोई भी कमजोरी, अगर सही सोच और आत्मविश्वास के साथ स्वीकार की जाए, तो वह ताकत बन सकती है। ललित को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएँ!
इसी के साथ हमें दीजिए इजाज़त, अगली ख़बर के देखते रहिए
[नारद न्यूज़ 24वैब साइड और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करे]।
naradhnews24.in
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक




