अडाणी समूह द्वारा मध्यप्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपए का निवेश।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

भोपाल, 24 फरवरी 2025: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कई प्रमुख उद्योगपतियों और औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों ने राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार की योजनाओं के बारे में अपने विचार साझा किए।

यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस समिट में अडाणी ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम अडाणी ने घोषणा की कि उनका समूह मध्यप्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपए का निवेश करेगा। अडाणी समूह पहले ही मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रूपए का निवेश कर चुका है। आगामी निवेश मुख्य रूप से सीमेंट, खनन और ऊर्जा क्षेत्र में किया जाएगा। इससे राज्य में वर्ष 2030 तक 1 लाख 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसके अतिरिक्त, श्री अडाणी ने राज्य सरकार के साथ मिलकर मल्टी स्मार्ट सिटी और एयरपोर्ट सिटी के निर्माण के लिए चर्चा की। उनका मानना है कि यह निवेश न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदेश के नागरिकों के लिए रोजगार और समृद्धि के अवसर भी प्रदान करेगा।

शिवजी पर लगाई हल्दी ????????????

https://youtu.be/fxJxVOEpzD8?si=WO7Qy5Z3Dj575x8e

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इस सत्र में अन्य उद्योगपतियों ने भी मध्यप्रदेश में अपने निवेश योजनाओं का विवरण दिया। यह समिट राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह पहल मध्यप्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक हब बनाने के लिए एक मजबूत कदम है, और राज्य में निवेश के नए अवसरों का द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी ।

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather